डीएम,महापौर ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को किया रवाना, यात्रा का किया नेतृत्व
यात्रा में डीएम,नगर निगम समेत एनजीओ, स्कूलों ने निभाईं भागेदारी

हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।
मुरादाबाद। 80 वें स्वतंत्रता दिवस से पहले मुरादाबाद में देशभक्ति का संदेश गूंजा। प्रशासनिक, निगम अधिकारियों से लेकर यात्रा में सभी गैर सरकारी संगठन,स्कूलों की ओर से प्रतिनिधि शामिल होकर सहकारिता निभाई।

नगर निगम की ओर से आयोजित बुधवार को स्वच्छ तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का संदेश गूंजा। वीर बलिदानियों को नमन कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। महापौर विनोद अग्रवाल और डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।निगम की 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए ‘स्वच्छ तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया।

शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल, डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का नेतृत्व करते रहे। तिरंगे की शान,देश भक्ति के नारों व भारत माता के जयघोष के बीच निकली यात्रा ने पूरे शहर में राष्ट्र प्रेम,स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।इस दौरान अपर नगर आयुक्त (प्रथम) अतुल कुमार व अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह समेत नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर आयुक्त के निर्देशन आयोजित तिरंगा यात्रा को भव्य एवं जन – भागीदारी पूर्ण स्वरूप प्रदान किया गया।शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकलीं यात्रा आगे बढ़ी। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोगों, छात्र व तमाम संगठनों के प्रमुख व सदस्यों ने उत्साह पूर्वक यात्रा में भाग लिया।
पूरे मार्ग पर गूंजते रहे भारत माता जयघोष के नारे
पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर नागरिकों में राष्ट्र प्रेम के साथ स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल मुरादाबाद के निर्माण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना रहा।

झांकियों ने किया आकर्षित, दिया स्वच्छता का संदेश
यात्रा में नगर निगम की ओर से विभिन्न सामाजिक, स्वच्छता एवं पर्यावरणीय विषयों पर आधारित आकर्षक व प्रेरणा स्त्रोत झांकियां प्रदर्शित की गई थीं।स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्रोत पृथक्करण (Source Segregation), बल्क वेस्ट जनरेटर मानदंड, वॉर मेमोरियल व हर घर तिरंगा, कान्हा गौशाला,पृथ्वी संरक्षण, आरआरआर सेंटर व सफाई मित्र सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर झांकियां शामिल हुई।निगम ने झांकियों के जरिए कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, पुनः उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, गौवंश संरक्षण व सफाई मित्रों की सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।
इनकी रहीं सहभागिता–

स्वच्छ तिरंगा यात्रा में डीएम,महापौर, निगम अधिकारी- कर्मचारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, के अलावा, निगम की IEC टीम, NCC कैडेट्स, स्काउट-गाइड्स, पार्षद,जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं (NGO), सिविल डिफेंस के अलावा नगर निगम ब्रांड एंबेसडर व अनेकों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
इनमें केसीएम स्कूल, बोनी एनी,पीएमएस, चित्रगुप्त इंटर,अंबिका प्रसाद, कौशल्या कन्या इंटर,आरएन,महाराजा अग्रसेन,मैथोडिस्ट गर्ल्स, हैविट मुस्लिम,हिन्दू मॉडल,एसएस.इंटर, के.जी. के. इंटर कॉलेज, जीजी. हिन्दू इंटर और आर्य कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता निभाई।

शहर को सुंदर व पर्यावरण अनुकूल का संकल्प
यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता,अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने और शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने का भी संकल्प लिया।
नगर निगम की पहल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता एवं जनभागीदारी के साथ जोड़ने वाली रही। ‘स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही देशभक्ति’ के संदेश के साथ हुई तिरंगा यात्रा ने शहरवासियों में देश के प्रति गर्व व शहर के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत बनाया।
