एल्डर्स-बार कमेटी के बीच हुई वार्षिक चुनाव के लिए बैठक
चुनाव के लिए दूर होने लगा गतिरोध, चुनावी मुद्दा सुलझने के आसार
बार काउंसिल ऑफ यूपी का पत्र, गुरुवार को चुनाव संचालन को बैठक
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर छाई दुविधा अब दूर होने लगी है।गुरुवार को चुनाव संचालन समिति एल्डर्स कमेटी व बार कमेटी के बीच अहम बैठक हुई।पहली लंबी बैठक में चुनाव प्रक्रिया शुरु करने पर विचार विमर्श हुआ।दोनों ओर से आपसी रजामंदी के बाद एल्डर्स कमेटी की ओर से बार काउंसिल ऑफ यूपी चेयरमैन को पत्र लिखकर वार्षिक चुनाव कराने के लिए 17 अगस्त तक सीओपी सूची मांगी गई है।
कई दिनों से कचहरी परिसर की सुर्खियां बना चुनावी मुद्दा अब सुलझने की ओर है।चुनाव को लेकर एल्डर्स व बार कमेटी के बीच आपसी सहमति न बनने से चुनावी कार्यक्रम निर्धारित नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने बीस अगस्त और बार कमेटी ने 15 दिसंबर को मतदान की तिथि घोषित की।
बुधवार को बार काउंसिल ऑफ यूपी ने सालाना चुनाव कराने के लिए पत्र भेजा। गुरुवार को चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी चेयरमैन रमाशंकर, सदस्य व बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व महासचिव कपिल गुप्ता समेत कमेटी के बीच बैठक हुई।चुनाव के मद्देनजर हुई महत्वपूर्ण बैठक में आपसी तालमेल व समन्वय से चुनाव कराने पर जोर दिया गया।लंबी चली बैठक में चुनाव के लिए सीओपी सूची रहीं। बैठक में चुनाव संचालन पर आपसी मतभेद समाप्त कर सीधे चुनाव प्रक्रिया शुरु करना प्रमुख बिन्दु रहा। बैठक के बाद एल्डर्स कमेटी की ओर से बार काउंसिल ऑफ यूपी चेयरमैन से सीओपी सूची मांगने पर सहमति बनी है। इसके लिए एल्डर्स कमेटी ने बार सीओपी सूची 17 अगस्त तक उपलब्ध कराने के लिए काउंसिल को पत्र भेजा गया है।
—
बार के वार्षिक चुनाव संपन्न कराने के लिए बार कमेटी के साथ बैठक हुई। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ यूपी को सीओपी सूची उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है।-रमा शंकर चेयरमैन एल्डर्स कमेटी मुरादाबाद।
गुरुवार को एल्डर्स कमेटी व बार के बीच चुनाव संचालन पर वार्ता हुई।जिसमें सीओपी सूची की मांग की गई।इसके लिए एल्डर्स कमेटी चेयरमैन से कहा गया है।–कपिल गुप्ता महासचिव बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी
