बीएसएनएल की ग्लोबल सैटेलाइट फोन की सेवाएं उपलब्ध
मुरादाबाद परिक्षेत्र में पहली बार शुरु बीएसएनएल की सैटेलाइट फोन सेवा
मुरादाबाद परिक्षेत्र में मुरादाबाद में चार सैटेलाइट फोन बुकिंग
समुद्र या दूरस्थ क्षेत्र के ‘नो नेटवर्क जोन’ में भी मोबाइल फोन से होगी बात
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। समुद्री क्षेत्र हो या आपदा प्रबंधन।नेटवर्क दूर तक नहीं। आपदा में मोबाइल सेवाएं बाधित हो जाती है।ऐसे में संचार सेवाएं बहाल रखने के लिए सैटेलाइट फोन से आपके लिए कारगर साबित होगा।अब सैटेलाइट फोन से धड़ल्ले से बात कर सकेंगे।
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने संचार के क्षेत्र में नई धमाकेदार शुरुआत की है।नए सैटेलाइट फोन के अलावा हाई स्पीेड इंटरनेट के साथ मनोरंजन, बीएसएनएल फ्री एंटरटेनमेंट टीवी और एक रुपये में फर्स्ट रिचार्ज की योजना का शुभारंभ किया है।
गुरुवार को बीएसएनएल ने ग्लोबल सैटेलाइट फोन की शुरुआत हुई है।मुरादाबाद से चार सैटेलाइट फोन की भी बुकिंग की गई है। सैटेलाइट फोन की शुरुआत एक सरकारी विभाग से होगी।सेवा क्षेत्र से जुड़े विभाग ने सैटेलाइट फोन की बुकिंग की है।
बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक भुवनेश कुमार शर्मा ने सैटेलाइट फोन की जानकारी दी। बताया कि ग्लोबल सैटलाइट फोन सर्विस (GSPS) दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी का भरोसेमंद माध्यम होगा। आपदा प्रबंधन, समुद्री गतिविधि,सुरक्षा, पर्यटन व दूरस्थ क्षेत्रों के लिए यह फोन बेहद फायदेमंद होगा।
डीजीएम ने जानकारी दी कि इस फोन से कहीं से भी कॉल की जा सकेंगी। दूरस्थ क्षेत्रों के नो नेटवर्क जोन में भी संचार सुविधाएं उपलब्ध होगी। दूरस्थ क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी में कायम ग्लोबल सैटेलाइट फोन हैंडसेट की कीमत 1,34,166 रुपये है।इसका रिचार्ज प्लान उपलब्ध है। हालांकि सुरक्षा संबंधी क्षेत्र के पचास किमी के दायरे में फोन सर्विस नहीं देगा।
प्लान—
सरकारी ग्राहकों के लिए 30 दिवसीय रिचार्ज 4503 रु. में 20 मिनट कॉल अथवा 20 एसएमएस-वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए 7507 रु.में 30 मिनट कॉल अथवा 30 एसएमएस बीएसएनएल लाया
हाईस्पीड इंटरनेट के साथ मनोरंजन
विभाग के डीजीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएनएल फाइबर सुपर प्लस ओटीटी प्लान पेश किया है। 1199 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को 200 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड 5000 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहक हाईस्पीड इंटरनेट के साथ मनोरंजन भी कर सकेंगे। प्लान में जियो हॉट स्टार, हंगामा एप समेत 27 ओटीटी प्लेटफार्म उपलब्ध होंगे। साथ ही 24 घंटे तक असीमित लोकल कॉल व एसटीडी कालिंग की सुविधा मिलेगी।
बीएसएनएल का तीसरा तोहफा फ्री एंटरमेंट टीवी की सुविधा है। । डीजीएम ने बताया कि मोबाइल ग्राहक अपने मोबाइल पर बीएसएनएल फ्री एंटरनेट टीवी की सुविधा का मजा ले सकेंगे। टेंगो टीवी के जरिए मोबाइल ग्राहक लाइव टीवी, चैनल,मूवीस आदि का आनंद ले सकेंगे। यह सुविधा बीएसएनएल सेल्फ केयर एप को डाउनलोड कर मिल सकेंगी।
जबकि चौथा उपहार एक रुपये के फर्स्ट रिचार्ज पर मुफ्त सिम मिलेगा। यह सुविधा 12 अगस्त से 12 सितंबर तक होगी। —
