गुरुवार को आयुक्त न्यायालय में हुईं सुनवाई
विवि व शासकीय अधिवक्ता में जमकर बहस, ट्रस्ट अधिवक्ता ने मांगा जवाब
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक कायम है।
गुरुवार को आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह के न्यायालय में ध्वस्तीेकरण आदेश पर सुनवाई हुई। इस दौरान जौहर विवि ट्रस्ट व शासकीय अधिवक्ता के बीच जमकर बहस हुई। विवि ट्रस्ट के अधिवक्ता की धारा-59 समेत रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के मास्टर प्लान समेत अन्य दलीलें पेश की गई।अधिवक्ता ने जवाब मांगा है।
जौहर विवि के ध्वस्तीकरण के आदेश 15 जुलाई को आरडीए ने दिए थे।इस आदेश को चुनौती देते हुए विवि ट्रस्ट के अधिवक्ता जुनैद एजाज ने धाराओं पेश कर जवाब मांगा।आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह की कोर्ट में शासकीय अधिवक्ता ने भी आरडीए की रिपोर्ट पेश की।
अधिवक्ता जुनैद एजाज का कहना है कि आरडीए का मास्टर, जोनल प्लान व धारा-59 आदि बिन्दुओं पर आरडीए से जवाब मांगा।उन्हों ने कहा कि विवि का नक्शा मांगा जा रहा है कि उसकी लोनिवि पहले ही जांच कर रिपोर्ट दे चुका है। अधिवक्ता का कहना है कि अदालत ने सरकारी पक्ष को दावों का समर्थन व अन्य संबंधित रिकार्ड प्रस्तुत करने को कहा गया है।मामले की सुनवाई अब 25 अगस्त को होगी।
