दिल्ली में पार्टी नेता के घर फार्म भरवाने कार्यक्रम का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड व दिल्ली समेत अन्य राज्यों में फार्म भरवाने की योजना
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।संभल में हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिव सेना ने बीस हजार फार्म भरवाने का लक्ष्य निर्धारित किया। आंदोलन को धार देने के लिए शिव सेना नेताओं ने यूपी समेत अन्य राज्यों में भी नेताओं से फार्म भरवाने के लिए कार्यक्रम मांगा गया है।
गुरुवार को दिल्ली में शिवसेना सांसद अनिल देसाई के आवास पर शिवसेना जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा ने फार्म भरवाने का शुभारंभ किया।मौके पर शिवसेना के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे
हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा ने आंदोलन को चरण बद्ध तरीके से संचालन शुरु कर दिया है। जनमानस में मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिव सेना नेताओं ने अब लोगों के बीच जाकर संपर्क करने का मुहिम शुरु की है।आंदोलन के चलते शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता अब बीस हजार फार्म भरवाएंगे।
गुरुवार को नई मुहिम के चलते शिवसेना जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा ने दिल्ली में सांसद अनिल देसाई के आवास पर पहुंचे और जलाभिषेक के लिए फार्मो का शुभारंभ किया। फॉर्म भरवाने के कार्यक्रम के चलते सांसद अनिल देसाई ने बालासाहेब ठाकरे के चरणों में नमन करते हुए शुभारंभ किया।
इस दौरान जम्मू के प्रदेश प्रमुख मनीष मल्होत्रा,उत्तर प्रदेश पश्चिम प्रभारी महेश आहूजा,उत्तर प्रदेश महासचिव मेरठ प्रांत के धर्मेंद्र तोमर,बरेली क्षेत्र से पंकज पाठक, उत्तरांचल के प्रदेश प्रमुख गौरव, उत्तरांचल के प्रदेश व उप प्रमुख हेमंत नागर समेत तमाम पदाधिकारियों विभिन्न जिलों में पहुंचने के लिए योजना बनाकर कार्यक्रम करने के निर्देश दिए।
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश में 20 हजार फॉर्म भरवाकर में विभिन्न प्रदेशों में शिव सैनिक के अलावा मुंबई से अनिल देसाई ने सांसद संजय राऊत, प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह, राष्ट्रीय स्तर पर राजेश दुबे व अन्य पदाधिकारियों का संभल पहुंचने का कार्यक्रम है।
