पार्टी के आहृवान पर सुप्रीम कोर्ट मार्च में लिया हिस्सा
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी समेत कई वरिष्ठ नेता भी जुटे
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मार्च में मुरादाबाद के कांग्रेसी भी शामिल हुए। प्रदर्शन किया और धरना दिया। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने आज सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान किया था।
शीर्ष नेतृत्व के आहृवान के बाद मुरादाबाद जिले के तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल होने की गुपचुप तैयारियों में जुट गए। पुलिस निगेहबानी के बीच मुरादाबाद के कई कांग्रेसी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट मार्च में शामिल हुए और प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
मार्च में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी,अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी,सपा मुखिया अखिलेश यादव,तेजस्वी,ममता बनर्जी समेत इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल मौजूद रहे।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की घोषणा की थी।

इसके चलते जिले में भी कांग्रेस नेताओं ने गुपचुप तरीके से तैयारी की। तड़के में ही दिल्ली कूच कर दिया। जबकि कल के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का आज असर दिखा।निजी वाहनों से कांग्रेसी आसानी से दिल्ली में बाराखंबा रोड पहुंच गए।
यहां कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम,राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य की अगुवाई में तमाम कांग्रेसियों ने सड़कों पर धरना देकर बैठ गए। कांग्रेसियों ने धरने पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बाद में राहुल गांधी की अगुवाई में मार्च में संग संग चलें।
मार्च में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,पूर्व अध्यक्ष असलम खुर्शीद, अजय सारस्वत सोनी,रिजवान क़ुरैशी,प्रवक्ता सुधीर पाठक के अलावा शमीम चौधरी, राजबहादुर,दिलशाद,सुहैल परक्वेज़,हसनैन अली,नदीम प्रधान,विश्वास गुंबर,समीर मलिक, अंजार, नाजिम गांधी,अतीक,सीपी सिंह,एहसान चौधरी,चंदन रैदास समेत तमाम कांग्रेसी रहे।
