उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच को गंगा जल से धोने का मामला
मुद्दे पर कांग्रेसियों में नाराजगी
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। उत्तराखंड में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच को गंगाजल से शुद्दीकरण से भाजपा की छुआछूत की राजनीति के खिलाफ कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया।
भाजपा की राजनीति के खिलाफ शुक्रवार को मुरादाबाद में कांग्रेंसियों ने केंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने भाजपा पर जातीय ध्रुवीकरण का नया प्रयोग किए जाने का आरोप भी लगाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के मंच को गंगाजल से धोने के मामले को कांग्रेस नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए विरोध प्रकट किया।
8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस रैली आयोजित हुई। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कु. शैलजा व यशपाल आर्य ने सम्बोधित किया था।तीनो नेता दलित वर्ग से हैं।खबर है कि इस रैली के मंच को बाद में भाजपा समर्थित हिंदूवादी संगठनों ने कथित शुद्धिकरण के नाम पर हवन करके गंगाजल से साफ कराया।
खबर के सार्वजनिक होने से अध्यक्ष ने संसद में इस पर आपत्ति जताई। आरोप लगाया कि ये शुद्धिकरण उनके दलित होने के चलते कराया गया है। सदन में जेपी नड्डा ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया। भाजपाइयों की छूआछूत राजनीति के खिलाफ शुक्रवार शाम जिला व शहर कमेटी ने कमिश्नर ऑफिस से अंबेडकर पार्क तक विरोध मार्च निकाला।
इस दौरान एआईसीसी पर्यवेक्षक मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा अब साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के असफल होने के बाद अब जातीय ध्रुवीकरण के नए प्रयोग में जुटी है। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि भाजपा की ऐसी कोशिशों को कामयाब नहीं होने देंगे।
इस दौरान पीसीसी प्रभारी प्रवीण चौधरी,अजय सारस्वत सोनी, असद मौलाई, प्रवक्ता सुधीर पाठक,अजय गोपाल रस्तोगी, विजयराज सैनी, राजेशपाल, अशरफ अली, अकरम खां, राजेन्द्र वाल्मीकि, शिशुपाल,भयंकर सिंह, मो अब्बास एडवोकेट,नदीम कातिब, इफ्तेखार चौधरी,वसीम अहमद, नजाकत ठेकेदार, रेहान खां, डॉ राजेश सिंह, दानिश कुरेशी, अली हसनैन, सुहैल रहे।
