जीआईसी से सुबह शुरू हुई कांग्रेस की प्रभात फेरी
शहीद स्मारकों व पार्टी कार्यालयों पर ध्वस्तीेकरण
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। शनिवार को 80 वें स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह जिला व शहर कांग्रेस ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परंपरागत प्रभात फेरी निकाली गई।
कांग्रेस की प्रभात फेरी राजकीय इंटर कालेज चौराहे से शुरू होकर रास्ते मे पान दरीबा पान,टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारकों के अलावा पार्टी के चौमुखा पुल व गुरहट्टी पर कार्यालय पर ध्वजा- रोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी गई।

रैली में एआईसीसी पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम के अलावा जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सारस्वत सोनी,असद मौलाई,अनुभव मेहरोत्रा, प्रवक्ता सुधीर पाठक,मो अब्बास,श्यामबाबू वाल्मीकि, अशरफ अली, गुड्डे, भयंकर सिंह बौद्ध,राज बहादुर, अरविंद चौहान,अरशद परवेज, राजेश मेहरोत्रा,अमीरुल हसन जाफरी, शिवराज गुजर, नजाकत अंसारी, कमर सलीम, रेहान खा,फईम सैफी, अजय गोपाल रस्तोगी,विवेक अग्रवाल, शहजाद खां, रईसुल कलाम, अजीम दानिश क़ुरैशी,अनिल गुर्जर, सुहाना फातिमा तबस्सुम समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।जबकि शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम के बाहर होने वे प्रभातफेरी में हिस्सा नहीं ले सकें।

इसके अलावा संभल जिले के असमोली विस क्षेत्र के राया बुजुर्ग में भी कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता हाजी मरगूब आलम के अलावा मुर्तजा, इसरार,मोहित कुमार, मुस्तफा वसीम, नईम भाई,रेहान आदि रहे।
