ठाकुरद्वारा में विजय संकल्प रैली में रालोद मुखिया खुलकर बोले गन्ना किसानों से लेकर युवा,शिक्षा व्यवस्था पर रालोद अध्यक्ष ने कहा – सीबीएसई परीक्षा में सुधार जरुरी, तकनीक का बेहतर इस्तेमाल हो। पूर्व विधायक विजय यादव के समर्थन में पहुंचे जयंत
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने जिले में रैली कर मिशन-2027 का आगाज कर दिया। ठाकुरद्वारा से रालोद अध्यक्ष व केन्द्रीेय मंत्री जयंत चौधरी ने विजय संकल्पन महारैली के मंच से पहला राजनैतिक संदेश भी दिया।

मंच व मीडिया से बातचीत में रालेाद अध्यक्ष व केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने गुरुवार को ठाकुरद्वारा में आयोजित विजय संकल्प महारैली के माध्यम के जरिए मिशन-2027 का राजनीति का आगाज कर सियासी संदेश भी दे दिया।रैली में मंच से रालोद अध्यक्ष ने किसान, युवाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े बिन्दुओं पर अपनी राय भी रखीं।
सीबीएसई परीक्षा पर कहा कि सुधार जरुरी है। ‘हमें तकनीकी का बेहतर इस्तेमाल करना होगा। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और युवाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। हाल ही में प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण संशोधन मसौदे को वापस लिए जाने को किसानों की जीत बताया।

उन्होंने कहा कि इस मसौदे पर किसान और खांडसारी उद्योग से जुड़े लोगों की राय के बाद ही सरकार ने जनहित में मसौदा वापस लिया।
शुक्रवार को ठाकुरद्वारा में हुई विजय संकल्प महारैली सियासी माहौल गरमा गई। कार्यक्रम में रालोद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थकों की बड़ी संख्या रही। इस दौरान पूर्व विधायक विजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष सरजीत सिंह, अरुण चौहान, सलीम अंसारी एडवोकेट, रोमिश यादव, शाहनवाज मलिक आदि मौजूद रहे।पूर्व विधायक विजय यादव ने रालोद अध्य क्ष का जोरदार स्वागत किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए रालोद अध्य्क्ष ने सीबीएसई से जुड़े विवाद व परीक्षा प्रणाली पर कहा कि शिक्षा व्यवस्था में तकनीक का व्यापक व प्रभावी उपयोग की आवश्यकता है।परीक्षा पर बोले कि लगातार सुधार कर रहे है। मेरे बच्चों ने बोर्ड परीक्षा दी।अभिभावक के नाते यदि इस बार अधिक त्रुटियां हुई हैं। तो सुधार जरुरी है। तकनीक का भी इस्तेमाल हो। इस बात की आवश्यकता है कि सिस्टम को तकनीक के अनुरूप मजबूत और सक्षम बने ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं का दोहराव न हो।

विधानससभा 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव में अभी काफी समय है। अलबत्ता उनका ध्यान संगठन विस्तार, किसान व युवाओं के मुद्दों पर है।
