ट्रेनों में स्लीपर कोचों में बढ़ी भीड़ के बाद रेलवे का निर्णय
राजेश भाटिया। हिन्द लाइव न्यूज
मुरादाबाद समर सीजन में ट्रेनों में यात्रा करने वालों की भीड़ बढ़ी है।इसे देखते हुए रेलवे ने मुरादाबाद से होकर गुजरने वाली दस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।विशेषकर स्लीपर कोचों में ज्यादा मारामारी है।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद व मंडल में चलने वाली दस गाड़ियों में यात्री सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे है। इससे यात्रियों का सफर आरामदायक बनेगा।गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए यात्री ट्रेनों पर भीड़ का दबाव बढ़ा है।6 से 20 जून तक ट्रेनें अतिरिक्तय कोच से चलेगी।
इन ट्रेनों में बढ़े कोच—
आनंद विहार-जोगबनी- 04007-08 6 से 13 जून
पदमावत एक्सप्रेस 14207-08 13 से 19 जूनअयोध्यासिटी एक्सप्रेस 14205-06 20 व 21 जून
बनारस-बरेली एक्सप्रेस 14235-36 8 से 16 जून
आनंद विहार-गाजीपुर सिटी 22419-20 13 से 19 जून —
*रेलवे ने यूपी पुलिस परीक्षा भर्ती में अभ्यर्थियों की सुविधा को बढ़ाई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा
*छह से 19 जून तक अतिरिक्त कोच जुड़ेंगे
