इनमें कई पूर्व अध्यक्ष भी शामिल
पर्यवेक्षक के इंटरव्यू में संगठन,क्षेत्र के सवालों पर दावेदार उलझे
ब्लॉकों और नगर पंचायतों नामों के अलावा वार्डो से जुड़े पूछें सवाल
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। कांग्रेस में जिला व शहर अध्यक्ष पदों के लिए नए चेहरों ने दावेदारी पेश की है। कई नए चेहरों के अलावा कई पूर्व अध्यक्ष भी शामिल हैं।
संगठन की छह दिन की पड़ताल के बाद सोमवार को एआईसीसी पर्यवेक्षक दावेदारों से साक्षात्कार किया। बंद कमरे में हुए इंटरव्यू में पर्यवेक्षक ने दावेदारों से उनका पिछ्ला लेखा जोखा जाना। संगठन से लेकर चुनावी तैयारियों तक सवाल पूछे। दो घंटे की पर्यवेक्षक की ‘क्लास’ में नेताओं को कड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ा।
अगले चुनाव के लिए संगठन की जमीनी मजबूती जानने आए एआईसीसी पर्यवेक्षक मोहन मरकाम ने संगठन को जमकर पड़ताल की। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री व एआईसीसी पर्यवेक्षक ने हफ्ते भर पूरे जिले में संगठन की बारीकी से छाना।

कमजोरियों और उसे दुरुस्त करने के लिए पदाधिकारियों के अलावा पुराने व निष्ठावान कांग्रेसियों से सीधे उनके घरों पर सीधे जाकर मिले।पार्टी हाईकमान के संदेश को बताया।और संगठन व चुनाव के मद्देनजर भी फीडबैक जाना।
जबकि सोमवार को इंटरव्यू में करीब दो दर्जन नेताओं ने दावेदारी जताई। दावेदार से उनके पिछले कार्यकाल और क्षेत्र की मौजूदा स्थितियों की जानकारी मांगी। ब्लॉक, नगर पंचायत, वार्डो की संख्या,लोस व विस क्षेत्र की जानकारी,वोटर, पिछली बार पद व सक्रियता की जानकारी मांगी गई।सवालों के जवाब देने में दावेदार पिछड़ गए।
अब तीन नामों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा जाएगा। 10-15 सितंबर तक संगठन की फाइनल लिस्ट जारी होने के आसार हैं।
आवेदन करने वालों में मौजूदा जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर व शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने आवेदन भरे। जबकि जिले में देसराज शर्मा,अजय सारस्वत सोनी,असलम खुर्शीद,असद मौलाई, व प्रवक्ता सुधीर पाठक और शहर अध्यक्ष के लिए अनुभव मेहरोत्रा, मो अब्बास, आजम अंसारी समेत कई नेताओं ने दावा जताया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष,युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों ने भी दावेदारी जताई है।
