लाइनपार दाऊ दयाल खन्ना क्षेत्र में हुईं भस्म आरती
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। शहर के दाऊ दयाल खन्ना नगर लाइनपार स्थित प्राचीन श्री महेश्वर काली मंदिर में आयोजित भव्य ॐ दिव्य भस्म आरती में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने सहभागिता कर श्रद्धापूर्वक आरती में भाग लियामंदिर में “जय श्री महाकाल” के उद्घोष के साथ बाबा महाकाल से समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अलौकिक एवं दिव्य भस्म आरती के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।महादेव के दिव्य दर्शन एवं आध्यात्मिक वातावरण ने सभी को भक्ति और आस्था से अभिभूत कर दिया।
भगवान महाकाल की कृपा से सभी भक्त पुण्य लाभ के भागीदार बने।
