प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
राजेश भाटिया। हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
मुरादाबाद में शिव सेना ने बिजली की कटौती का विरोध जताया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा को घर में नजरबंद किए जाने पर विरोध जताया। पार्टी के युवा शिव सैनिक और शिव सैनिकों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा।

बिजली कटौती समेत अन्य मुद्दों पर खफा युवा और शिव सैनिकों ने विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने जैन मंदिर से जिला मुख्यालय तक पैदल जुलूस निकाला और विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की।शिवसेना का आरोप है कि स्टेशन रोड समेत कई क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती से व्यापारी व आम लोग परेशान हैं। बिजली आपूर्ति बार बार बाधित होने से व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारी शिवसैनिकों ने बिजली कटौती बंद करो, व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करो, जिला प्रमुख को सुरक्षा व वीरेंद्र अरोड़ा की नजरबंदी बंद करो के जैसे नारे लगाए।

कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा की सुरक्षा मांगी।इस दौरान शिवसेना ने अमेरिका के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान युवा सेना शिबू पांडे, आकाश सिंह, जीतू भाई,अरुण ठाकुर,उमेश ठाकुर, पंकज पाल,दीपक,मयंक सैनी, अंकित,कैलाश कुमार, रोहतास, तेजपाल सैनी,राजपाल,विशाल सैनी,हर्ष सिंह,तिलक राज शर्मा, शिबू सैनी, प्रमोद सिंह,धर्मेंद्र समेत शिव सैनिक रहे।
