राहगीर,ग्रामीणों ने दो बच्चों को बचाया, मां व मासूम अभी लापता, तलाश जारी
हर्बल पार्क के पास हादसा,रक्षाबंधन पर्व मना कर लौटते समय की घटना
दो घंटे की तलाश,महिला का शव मिला
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद।रक्षाबंधन की शाम को दिल्ली रोड पर हर्बल पार्क के पास चट्टा पुल से महिला व तीन बच्चे नदी में जा समाए। हादसे से क्षेत्र में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर मौजूद राहगीर व ग्रामीणों ने फौरन नदी में उतरकर तलाश शुरु कर दी।तलाशी के दौरान नदी में गिरे दो बच्चों को बचा लिया गया।लेकिन महिला व दो साल का एक मासूम बच्चे का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि दो घंटे की तलाशी के बाद महिला का शव बरामद किया गया।

हादसा शुक्रवार शाम रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा हुआ।बताया जाता है कि परिवार में पति- पत्नी व उसके तीन बच्चे बाइक पर सवार होकर चट्टा पुल से गुजर रहा था।इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ा जिससे महिला व तीन बच्चे गिरकर नीचे बह रही गागन नदी में जा गिरे। महिला व बच्चों के गिरने से शोर शराबा मच गया।

हादसा देख वहां राहगीर व ग्रामीण पुल की ओर दौड़ पड़े।आनन फानन में कुछ ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाश शुरु कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों व ग्रामीणों को तलाशी अभियान में लगाया गया।
हालांकि नदी के बहाव व अंधेरा होने से महिला व बच्चों की तलाशी में परेशानी होने लगी।तलाशी में जुटे लोगों ने दो बच्चों को तलाश लिया लेकिन महिला व मासूम को तलाशा नहीं जा सका। तलाशी अभियान देर शाम तक चलता रहा।

छजलैट के महमूदपुर निवासी अनिल मजदूर हैं। रक्षाबंधन पर शाम को वह अपनी पत्नी किरण और तीन बच्चों प्रियांशु,केशव व बेटी के संग बाइक से वापस लौट रहा था। बताते है कि परिवार बच्चों के संग कुंदरकी के नानपुर गांव गया था। वापस लौटते समय तभी यह हादसा हो गया पुलिस की निगरानी में लापता मां व सात माह के बेटे के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
दो घंटे बाद मिला महिला का शव
अंधेरा होने से रेस्क्यू करने में गोताखोर व ग्रामीणों को परेशानी हुई टॉर्च की रोशनी में दो घंटे तक नदी में तलाशीं अभियान चला। बाद में महिला किरन को नदी से बाहर निकाला। पर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी बच्चे प्रियांशु की तलाश हो रहीं हैं। हादसे को देखते हुए पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है।
