जिले में तेंदुए से चौथी मौत, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी दहशत
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले के बलिया गांव में झोंपड़ी में सोते जगराज को तेंदुए ने निशाना बना लिया। तेंदुआ ग्रामीण को घसीट कर कर ले गया। आज खेत में ग्रामीण का शव बरामद हुआ।
ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी है। जिले में तेंदुए से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। ठाकुरद्वारा के बलिया गांव में लगातार तेंदुए से मौतों पर गांवों में आक्रोश है। शुक्रवार की रात को तेंदुआ गांव के बाहर झोंपड़ी में सो रहे जगराज को खींचकर ले गया और और मार डाला। शनिवार सुबह उसकी लाश खेत में मिलीं। गांव में तेंदुए से यह तीसरी मौत है। दरअसल जगराज का घर गांव से बाहर है। परिवार को गांव में पहले से ही तेंदुए के हमले की आशंका है।रात तेंदुए ने हमला जगराज को घसीटकर कर ले गया। सुबह खेत पर जगराज का शत विक्षत शव मिला तो बड़ी संख्या गांव वाले पहुंच गए। ग्रामीण अब रात में खेत की ओर जाने से बचने लगे हैं।
बताया गया कि 35 साल के जगराज की गर्दन और सीने पर तेंदुए के पंजों और दांतों के गहरे निशान मिले हैं। 25 दिनों में तेंदुए के हमलों में यह चौथी मौत हुई है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।वन विभाग की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की
