कमिश्नर ने स्थाई पुल बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव की पैरवी के आदेश
शुक्रवार को गागन नदी पुल पर हुए हादसे में महिला की मौत
पुल पार करते समय परिवार नदी में जा समाया,हादसे के बाद प्रशासन संजीदा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर हर्बल पार्क के पास गागन नदी पर सुरक्षित अस्थाई पुल बनेगा।यह पुल 15 दिनो में तैयार होगा। जबकि स्थाई पुल के निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव की प्रभावी तरीके से पैरवी करने के भी निर्देश दिए गए।शुक्रवार की शाम का रक्षाबंधन पर्व मनाकर लौटते एक परिवार गागन नदी पर कच्चे (चट्टा पुल) पुल से नीचे गिरकर नदी में जा समाया।हादसे में नदी में से दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।पर मां को बचाया नहीं जा सका।एक मासूम लापता हो गया। हादसे को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

शनिवार को कमिश्नर संगीता सिंह ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा के चलते तत्काल प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए।उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि इस मार्ग पर पुल निर्माण के लिए लोनिवि ने स्थाई निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
कमिश्नर ने घटना को गंभीरता से लेते हुए स्थायी पुल बनने तक लोगों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पन्द्रह दिन में सुरक्षित अस्थाई निर्माण के आदेश दिए। कमिश्नर ने भविष्य में घटना की पुनरावृति रोकने के भी आदेश दिए।
