राष्ट्रीय खेल दिवस पर शहर में कांग्रेसियों को नई सौगात
चार एकड़ में विकसित होगा भारतीय खेल पार्क
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद में खेल प्रेमियों के लिए सुखद खबर है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुरादाबाद में पारंपरिक खेलों को नया मंच मिला है। “मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल पार्क” का नया प्लेटफॉर्म बनेगा। शनिवार को खेल दिवस पर को खो-खो व ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों की छात्र छात्राओं ने खेल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विनोद अग्रवाल ने की। महापौर की उपस्थिति में खेलों का शुभारंभ किया गया। महापौर ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को स्वस्थ जीवन, अनुशासन का महत्वपूर्ण आधार बताया। रीजनल ओलंपिक स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ अजय पाठक के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महापौर विनोद अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के नेतृत्व व दूरदर्शी सोच से “मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल पार्क” की अनूठी परिकल्पना साकार हुई है। देश के पहले भारतीय खेलों पर आधारित पार्क को विकसित करने का मकसद सार्वजनिक स्थल का निर्माण नहीं बल्कि नई पीढ़ई को भारत की समृद्ध खेल विरासत और अपनी जड़ों से जोड़ना है।
करीब 4 एकड़ में विकसित होने वाले पार्क में खो-खो,कबड्डी, कुश्ती,मल खंब,रस्सा कशी, पिट्ठू,बल्लम-डंडा, शतरंज जैसे खेलों को आकर्षक मॉडल एवं प्रतिकृतियों के माध्यम से जीवंत स्वरूप दिया गया है। इससे यहां आने वाले बच्चे खेलों को केवल देखें ही नहीं, बल्कि उनके इतिहास, विशेषताओं और भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को भी जानें और समझें।

कहा कि निगम का प्रयास है कि आधुनिक एवं डिजिटल जीवन शैली के बीच नई पीढ़ी को “स्क्रीन से खेल के मैदान व आधुनिकता के साथ खेल विरासत” की ओर प्रेरित किया जाए। मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल पार्क इसी सोच का प्रतीक है।
वर्जन –” मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल पार्क भारतीय खेलों के संवर्धन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।यह पहल मुरादाबाद में खेल जगत में राजधानी विकसित करने में अहम भूमिका भी निभाएंगी।”
*विनोद अग्रवाल महापौर मुरादाबाद।*
