भाजपा सरकार पर साधा निशाना, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। कांग्रेस के नवनियुक्त सह प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनमानस अब त्रस्त हो चुका है।2027 में सत्ता परिवर्तन होगा।उन्होंने इंडिया गठबंधन के बहुमत का दावा किया। हालांकि कहा कि गठबंधन से पहले कांग्रेस संगठन की मजबूती जरुरी है।
आर्य ने कहा कि विस चुनाव गठबंधन पर फैसला हाईकमान पर निर्भर है।सच यह कि संगठन जितना मजबूत होगा,सीटों का बंटवारा भी सम्मानजनक होगा।
मंगलवार को पश्चिमी जाने के प्रभारी बनने के बाद पहली बार मुरादाबाद आए संजीव आर्य ने जिला व शहर इकाई की पहली बैठक की।इस दौरान पत्रकारों से भी बात की।कांग्रेस नेता ने दो टूक कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है।प्रदेश व केन्र्द सरकार की नाकामियों के चलते विस चुनाव में इस बार परिवर्तन की बयार है।सरकार का कुशासन व भ्रष्टावचार जनमानस को त्रस्त कर रहा है।थानों व तहसीलों में जीरो टालरेंस की बात बेमानी है।जबकि सांसद राहुल गांधी ने हर कमजोर,युवा व हर तबके की बात उठाई है।

आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा व आरएसएस की कथनी व करनी में अंतर है।कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े नौ साल हो चुके है।चुनौती लहजे में कहा कि भाजपा अपनी सौ उपलब्धियों को श्वेनत पत्र जारी करें।
जिला व शहर अध्यक्षों का इसी हफ्ते ऐलान–
कांग्रेस के सह प्रभारी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के दौरान पर्यवेक्षक एक हफ्ते सभी कार्यकर्ताओं से मिले और राय जानी। कहा कि चुनाव में साढ़े चार माह बचे है। डेढ़ माह का रोड मैप तैयार कर लिया है। जानकारी दी कि इसी हफ्ते जिला व शहर अध्यक्षों का ऐलान हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी व इसके बाद मंडल व ब्लाक अध्यक्षों का गठन की घोषणा होगी।कहा कि निश्चित तौर पर चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।इस दौरान सांसद राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रति जातीय नजरिए के विरोध में जमीन पर बैठकर प्रतीकात्मक रूप से धरना प्रदर्शन किया।
सह प्रभारी ने बाद में बंद कमरे में बारी बारी से नेताओं व कार्यकर्ता, पार्षदों और पदाधिकारियों से अलग अलग भेंट कर जानकारी जुटाई।संचालन प्रवक्ता सुधीर पाठक ने किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,शहर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी,पूर्व विधायक इकराम क़ुरैशी, पूर्व विधायक फूलकुवंर, कांग्रेस नेता रिजवान कुरैशी, असलम खुर्शीद,असद मौलाई,अजय सारस्वत सोनी,अनुभव मेहरोत्रा, मो अहमद, सचिन चौधरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता,नजाकत ठेकेदार,विजय राज सैनी,सगीर सईद खा, जेहरा बी,मो शादान,मो अब्बास, विवेक अग्रवाल,

गोपाल द्विवेदी,अजय गोपाल रस्तोगी,अरविंद चौधरी,प्रियांक चौधरी, अशरफ अली,अतीक अहमद,वसीम अहमद, फिरोज अनवर,डॉ सिराजुद्दीन, नाज़िम गांधी, शमीम चौधरी, मो अयाज, एहसान चौधरी, इफ्तेखार चौधरी,जाकिर हुसैन,मास्टर जाहिद, दानिश कुरैशी,पार्षद मौअज्जम, रेहान, शमशेर अली, सद्दाम, अफसर अंसारी,कमर सलीम व सबा सैफ़ी, भयंकर सिंह बौद्ध, तबस्सुम,सलमा आगा, राहत खा, सीपी सिंह,परम् सिंह सैनी, अफजल साबरी, अरमान खुर्शीद,शहज़ाद खा,गंगाराम शर्मा,प्रमोद कौशिक, फुरकान लम्बरदार रहे।
