नगर निगम में मानीटरिंग के लिए कमेटी का गठन
महापौर,अपर नगर आयुक्त, इंजीनियर, पार्षद होंगे शामिल
मंगलवार को नगर निगम बोर्ड बैठक में उठे जल भराव समेत विभिन्न मुद्दे उठे
पार्षदों ने योजना में सड़क,नालों के निर्माण पर उठाए सवाल
शहर के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये की सौगात
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना में बन रही सड़क व कार्य सवालों के घेरें में है। नगर निगम की बोर्ड बैठक में शहर में योजना में निर्माणधीन सड़क व नालों के निर्माण पर गुणवत्ता पर पार्षदों ने सवाल उठाए। इस पर सदन ने योजना के कार्यो की जांच के लिए महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करने का फैसला लिया गया।
बोर्ड की बैठक में शहर के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये की सौगात मिली है।वार्डो में निर्माण व सुधार कार्यो के लिए पार्षदों से प्रस्ताव देने को कहा गया है।जिससे शहरी क्षेत्रों में सड़क,निर्माण आदि व्यवस्था में बदलाव आएगा। हालांकि ज्यादातर पार्षदों ने निगम वार्डो में विकास कार्यों की सराहना की।पर अन्य सुधार को लेकर सुझाव भी दिए।

मंगलवार को टॉउनहाल में निगम के सभागार में नगर निगम की बोर्ड बैठक की शुरुआत जलभराव व चूहों की बढ़ती समस्या से शुरु हुई। कांग्रेस पार्षद अनुभव मेहरोत्रा व नदीम ने चूहों से हो रही परेशानियों का जिक्र किया।पार्षदों ने चूहों के विभिन्न स्थानों के खोखला कर देने से होने वाले संकट से आगाह किया गया।
पार्षद नदीम ने कच्चा बाग में चूहों से बिजली घर की दीवार में दरार होने समेत समस्याओं का बिन्दु उठाया। सदन में कई पार्षदों ने जल भराव, नाला सफाई समेत अन्या मुद्दे उठे। देशरत्न कत्याल, डॉ गौरव श्रीवास्तव समेत अन्य पार्षदों ने स्थाई समाधान की मांग की।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी को घेरा, कार्य प्रणाली पर उठे सवाल

वार्डो में सफाई कर्मियों को रखने व हटाने में नगर स्वास्थ्य अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। इस पर महापौर ने आश्वासन दिया कि निगम में दो नए अधिकारी अब नगर स्वास्थ्य अधिकारी के संग इस कार्य की जिम्मेदारी संभालेंगे।पार्षदों ने नाले चोक होने की वजह शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रही डेयरियां है।गोबर बहाने से शहर में नाला सफाई प्रभावित हो रही है।सदन में डेयरी संचालकों पर शिकंजा कसने पर सहमति बनी है।
बैठक में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर शहरी विकास (सीएम ग्रिड) के तहत हो रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठा। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने लाइनपार व भाजपा पार्षद डॉ गौरव श्रीवास्तव ने पार्कर रोड पर सीएम ग्रिड योजना का मुद्दा उठाया।पार्षदों ने कहा कि योजना में बन रहे नालें,पार्क में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। महापौर ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच करने की कमेटी के गठन का प्रस्ताव रखा। महापौर की अध्यक्षता में बनने वाली कमेटी में अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता व संबंधित क्षेत्र के पार्षद सदस्य रहेंगे।बैठक में हड्डी मिल चौराहे को गुरु जंभेश्वर चौक समेत कई जगहों पर नामकरणों के प्रस्ताव पारित हुए।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शहर में 308 पार्को,खेलों इंडिया,श्रीराम वाटिका के अलावा कांठ व दिल्ली रोड पर ग्रीन बेल्ट के रखरखाव रखने का प्रस्ताव रखा। इस पर सदन ने सहमति दे दी।
बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल,अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार व अजीत कुमार सिंह व अन्य अधिकारी,भाजपा पार्षद सुरेन्द्र विश्नोई, कुलदीप नारायण,कविता गुप्ता, रुचि चौधरी, विवेक शर्मा, कमर सलीम,नसीमुद्दीन,शीरीगुल,इरम,राजेन्द्र कुमार, मोअज्जम, विनोद शर्मा समेत तमाम पार्षद रहे।
