राज्य वित्त से 15 करोड़,अन्य विकास निधियों से 18.58 करोड़ की सौगात
निगम की बोर्ड में महापौर ने दीं जानकारी
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। नवरात्रि से पहले शहर के वार्ड संवरने लगेंगे। राज्य वित्त व अन्य विकास निधियों से मिलने वाले 30.58 करोड़ रुपए के बजट से निगम के वार्डो को संवारा जाएगा। इससे शहरी क्षेत्र चमकेंगे वहीं नागरिक सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।
महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की पहल से शहर के वार्डो में विकास की नई शुरुआत होगी। सड़क निर्माण,जल निकासी,गड्ढा मुक्त मार्ग समेत तमाम बिन्दुओं पर कार्य कराएं जाएंगे।
मंगलवार को निगम की बोर्ड बैठक में मुरादाबाद नगर निगम को मिलने वाले बजट की जानकारी दी गई। महापौर का शहर सुधार कार्यो पर जोर है। दिन भर चलीं बोर्ड बैठक में उठे जल भराव व निकासी की समस्याओं के निदान पर मंथन हुआ।
नाले नालियां चोक को लेकर महापौर ने कहा रिहाइशी इलाकों में गोबर बहाने वालीं डेयरियों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए। उन्होंने इसके खिलाफ अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह को अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
महापौर व नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य वित्त से 15 करोड़ व अन्य निधियों समेत 33.58 करोड़ रुपए मिलेंगे। इससे जलनिकासी,नाली,सड़क व अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्य कराएं जाएंगे।
ढाई साल में 398 करोड़ से हुए विकास कार्य
मुरादाबाद। निगम ने वर्ष 24 से 2026 में अब तक हुए 4158 विकास कार्यों की जानकारी दी।बताया कि विकास कार्य पर 398 करोड़ रुपए खर्च किए गए। सदन ने कामों की गुणवत्ता व कार्यों की प्रक्रिया पर संतोष जताते हुए प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
अपर नगर आयुक्त आशुतोष राय कार्य मुक्त
बैठक में बिना सूचना गायब और कामों को लेकर गंभीर न रहने पर अपर नगर आयुक्त आशुतोष राय को लेकर सदन ने असंतोष जताया।महापौर ने नगर आयुक्त को तत्काल को कार्य मुक्त कर सूचना शासन को भेजने को कहा।
