गुरुवार को सर्किट हाउस में हुई सपा की बैठक
एमएलसी चुनाव को लेकर सपा नेताओं ने एकजुट हो चुनाव में जुटने का आह्वान
सपा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाली का आश्वासन
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने कहा चुनाव शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई है।आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में शिक्षकों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।केवल समाजवादी पार्टी ही शिक्षकों के हक की बात करती है।
सर्किट हाउस में सपा की शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने प्रभारियों व पदाधिकारियों को चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद ने कहा कि यह चुनाव शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई है।आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में शिक्षकों की अनदेखी हो रही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यक्ति या चेहरा मायने नहीं रखता। पार्टी,संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय सर्वोपरि होता है।उन्होंने शिक्षकों और समर्थकों से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान में जुटने को कहा।नेता ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को आगामी विस चुनाव का ‘सेमीफाइनल’ बताया।
बैठक में सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने कहा कि वह शिक्षक समाज से जुड़े होने के नाते शिक्षकों की पेंशन, पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षकों के सम्मान उनकी प्राथमिकता में शामिल है।बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए मुरादाबाद जिला एकजुट है।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद के अलावा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर,विधायक तसलीम अहमद, विधायक फहीम इरफ़ान, पूर्व मंत्री अकील-उर-रहमान, महासचिव फुरकान अली, गजेंद्र यादव,आसकार अली पाशा हाजी उस्मान, कुलदीप यादव, एम.पी. सिंह, नरेश शर्मा, जहां उल्ला खां, वेद प्रकाश सैनी,मनीष जाटव, मो साकिब, लाखन सिंह सैनी,सैय्यद आसिफ,दिव्यांशु सागर,ब्रज लाल जाटव,अनुज त्यागी, प्रदीप यादव, सुरेंद्र शर्मा, नबी हसन,योगेंद्र यादव,विजयवीर यादव, इकबाल इंजीनियर,अरविन्द जाटव सर्वेश यादव रहे।
