यात्री कृपया जान लें ट्रेनों का स्टेट्स
दिल्ली में स्वचलित सिग्नलिंग प्रणाली, अंबाला-अजमेर में भी सुधार कार्य
सितंबर-अक्टूबर में प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का संचालन
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। दिल्ली समेत विभिन्न रेल मंडलों में विकास व सुधार कार्य के चलते विभिन्न ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इससे सफर में यात्रियों की परेशानियां बढ़ेगी। मंडलों में कई गाड़ियों के संचालन में फेरबदल हुआ है।आला हजरत ट्रेन दिल्ली रोहतक होकर चलेगी।अंबाला यार्ड में रेल कार्य व अजमेर में दोहरी रेललाइन के चलते योगनगरी-ऋषिकेश योगनगरी एक्सप्रेस ट्रेन दो दिन रद्द रहेगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि दिल्ली-रेवाड़ी खंड में दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-दिल्ली कैंट-पालम स्टेशनों के बीच स्व चलित सिग्नलिंग प्रणाली के चलते 7 अक्तूबर को छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इससे बरेली -भुज आला हजरत डायवर्ट रूट से चलेगी। 6 अक्तूबर को भुज से आने वाली ट्रेन रेवाड़ी-रोहतक-दिल्ली होकर चलेगी। ट्रेन का दिल्ली कैंट,पालम आदि स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। इसी तरह 7अक्तूबर को भी ट्रेन बदले रूट से बरेली से भुज जाएगी।
इसी तरह वेरावल से हरिद्वार-09203 भी बदले रुट से चलेगी। गरीब नवाज ट्रेन किशनगढ़ से अजमेर के लिए 2.40 घंटे की देरी से रवाना होगी।
अंबाला यार्ड में रेल कार्य के नवीनीकरण के लिए 5 घंटे का ब्लॉक लिया गया है। कार्य के चलते 7 से 9 सितंबर के बीच ट्रेनें बदले प्लेटफार्म से संचालित होगी।
इनमें अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, अमृतसर -पूर्णिया कोर्ट जनसेवा, शहीद एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-अमृतसर,जम्मू-सियालदाह हमसफर,अंब अंदौरा- नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनें है।
अजमेर मंडल में दोहरी रेल लाइन कार्य के चलते 10 सितंबर से 18 अक्तूबर तक अलग अलग दिवसों में कार्य से ट्रेनों के संचालन में बदलाव हुआ है।उदयपुर सिटी- योगनगरी ऋषिकेश-19609-10 ट्रेन 5 व 8 और 6 व 9 अक्तूबर को रद रहेगी।ट्रेन को अलग अलग दिनों में रास्ते में देरी से चलेगी।
इसके अलावा जोधपुर मंडल में ब्रिजों पर स्टील गर्डर स्थापना के चलते 25 व 28 सितंबर को ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में फेरबदल किया गया है।
