मुगलपुरा क्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा बचा
जर्जर व नाले किनारे होने से लेखपाल ने जर्जर मानकर दीं थीं रिपोर्ट
शुक्रवार को निगम-पुलिस के इमारत सील के 24 घंटे में बिल्डिंग ध्वस्त हुईं
मलबा गिरने से अफरातफरी,जामा मस्जिद रोड बंद

हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।
मुरादाबाद। शनिवार को शहर के मुगलपुरा में तीन मंजिला इमारत भर-भराकर ढह गई।इस दौरान बड़ा हादसा भी टल गया।दिन में हुईं तेज बारिश के बीच इमारत अचानक तेजी से हिलने लगी।इमारत से रोड़े पत्थर निकले रोड पर अफरातफरी मच गई।देखते-देखते ही पूरी बिल्डिंग एकदम ध्वस्त हो गई। हादसे से रोड धूल के गुबार से भर गई।

शहर के मुगलपुरा में हमसफ़र शादी हाँल के पास तीन मंजिला इमारत स्थित थीं। शनिवार को हुईं तेज बारिश के बीच इमारत ढह गया। बचाव यह कि शुक्रवार को बहुमंजिला बिल्डिंग को पुलिस के संग नगर निगम ने जर्जर मान सील लगाईं थीं।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इमारत की जर्जर हालत देखते हुए एहतियात के चलते इसे सील कर आसपास की जगह भी खाली कराईं। जामा मस्जिद रोड पर भी आवाजाही पर रोक लगीं। गनीमत रही कि घटना के समय इमारत खाली थीं। अब इमारत के मलबे को हटाकर राहत कार्य कराया जाएगा।

सरताज व भाईयों का था परिवार
तीन मंजिला इमारत में सरताज, सरफराज समेत भाईयों का 15-16 लोगों का परिवार रह रहा था। जामा मस्जिद रोड निवासी सरफराज अली का तीन मंजिला मकान की जर्जर हालत को देखते हुए नगर निगम ने नोटिस जारी किया था बताते हैं कि वह मकान खाली नहीं कर रहे थे।शुक्रवार को निगम व मुगलपुरा पुलिस ने मकान को खाली करा सील कर दिया। सील को लगे चौबीस घंटे भी नहीं बीते कि शाम चार बजे तेज बरसात के बीच जर्जर इमारत धराशाई हो गई। इमारत गिरने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान का मलबा गिरने बिजली के तारों में भी फाल्ट हो गया।
प्रशासन व निगम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
इमारत खाली से अनहोनी टली जनहानि

मुरादाबाद।शनिवार की दोपहर बाद तेज बारिश के साथ ही मुगलपुरा में तीन मंजिला इमारत ढह गई। प्रशासन का कहना है कि 4 सितंबर को निगम ने भवन की हालत देख उसे सील किया था। प्रशासन ने पुलिस को आवागमन रोकने के लिए पत्र भी भेजा था। अचानक भवन भरभराकर ढह गया।जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई कर ली।इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।दरअसल सदर तहसील के लेखपाल की रिपोर्ट में भवन की स्थिति को अत्यंत जर्जर पाया गया था।भवन नाले के किनारे स्थित होने व उसके कभी भी गिरने की आशंका जताई गई।जिला प्रशासन ने रिपोर्ट के बाद नुकसान को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की।
