नगर निगम ने सतर्कता के चलते जर्जर भवनों को चिन्हित दिए नोटिस
तीन मंजिला इमारत ढहने के बाद बढ़ी सतर्कता,निगम ने की कार्रवाई
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुगलपुरा में तीन मंजिला इमारत चंद सैकेंड में ढहने के बाद निगम प्रशासन सक्रिय हो गया। रविवार को अवकाश के बाद भी नगर निगम की टीम ने शहर में नौ जर्जर मकानों पर कार्रवाई की। इनमें खस्ताहाल दो मकानों को सील किया गया। जबकि अन्य सात मकानों पर नोटिस थमाए गए।निगम ने बेरीकेडिंग भी कराईं है।
शनिवार को तीन मंजिला इमारत ढहने के बाद जिला प्रशासन गंभीर हो गया। डीएम ने महानगर के सभी जर्जर व क्षतिग्रस्त मकानों से सुरक्षित करने को कहा।नगर निगम ने कार्यवाही करते हुए रविवार को नौ मकानों पर कार्रवाई की।

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में निर्माण विभाग की टीम ने शहर में जर्जर और गिराऊ मकानों पर कार्रवाई की। पहले शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भवनों का निरीक्षण के बाद नोटिस जारी किए।
नगर आयुक्त के अनुसार शहर के बीच दुर्गा मंदिर के सामने, गलशहीद,नागफनी में चौरासी घंटा समेत नौ जगहों पर भवनों को चिन्हित किया गया। निर्माण विभाग की टीम में एई किशन लाल ने विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर भवनों का निरीक्षण एवं चिन्हीकरण किया और संबंधित संपत्ति स्वामियों को नोटिस जारी किए गए।

क्षेत्रों में निम्न कार्रवाई
-दुर्गा मंदिर के सामने, सुभान,थाना गलशहीद से आगे, माजिद इलाही,लालबाग गली नं.-06 के पास,आशुतोष रस्तोगी,लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास, जे आर अग्रवाल स्कूल के पास दीनदार पुरा,मुनीश शर्मा, झंडे वाली गली, दीनदार पुरा, वीरेंद्र सोती, चौरासी घंटा, वार्ड-56 में जर्जर भवन,-हुसैन अहमद,तेली वाली गली, मकबरा रोड पर जर्जर भवन के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कर नोटिस जारी किए गए।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि निगम ने कार्रवाई करते हुए मकबरा रोड पर दुर्गाशाला भवन और जीएमडी रोड पर कुटिया वालीं गली में एक जर्जर भवन को गिराऊ मानते हुए भवन को सुरक्षा के चलते सील किया गया।बताया कि जर्जर भवनों व मकानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
