महीने भर चलने वाले अभियान में सेवा व जन जागरण के कार्यक्रम होंगे
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।भारतीय जनता पार्टी का सेवा संकल्प अभियान एक महीने चलेगा। 17 सितंबर से अभियान की शुरुआत होगी।इस दौरान पार्टी में विभिन्न सेवा व जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को भाजपा कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी रहीं।
बैठक में प्रदेश मंत्री ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर पार्टी ‘सेवा संकल्प अभियान चला रही है। इसके के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बैठक में ‘आशीर्वाद का दीया’, ’25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘युवा सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘जनलेखक महाकुंभ’ सहित 13 कार्यक्रमों के संचालन पर मंथन किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह,राजपाल सिंह चौहान,पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, परमेश्वर लाल सैनी,नवीन चौधरी, आदित्य शंख्यधर, ओमपाल सैनी,मीडिया प्रभारी संजय ढाका, हुकुम सिंह,आचार्य नरेंद्र,जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सैनी,गजेंद्र चौधरी,मयूर भाटिया, कमल प्रजापति,चकित चौधरी,डॉ यशवीर सिंह,आदेश चौधरी, अरुण पंडित,काशीष चौहान,ज्योति वाल्मीकि, सिंपल चौहान,लवी सक्सेना,सत्येंद्र चौधरी,सुमित दिवाकर,विकास शर्मा,सत्येंद्र गडकरी,दीपक गोस्वामी समेत तमाम कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी आदि कार्यकर्ता रहे।
