13 सितंबर से ट्रेन में जुड़ेंगे दो अतिरिक्त एलएचबी 3 इकोनामी कोच
जम्मूतवी-काठगोदाम व कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीब रथ में बढ़ेंगी सीटों की संख्या
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।रेल मुख्यालय यात्री सुविधाओं में लगातार वृद्धि कर रहा है। गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में एलएचबी 3 इकोनॉमी कोच स्थाई रूप से जुडेंगे।13 सितंबर से ट्रेनें अतिरिक्त कोचों के संग दौडेंगी।नए कोचों के जुड़ने से यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी। कोच में अतिरिक्त सीटें मिलेंगी।
मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए मंडल की गरीब रथ ट्रेनों में कोच की वृद्धि की गई है। मुरादाबाद मंडल में संचालित ट्रेन 12208-07 जम्मूतवी–काठगोदाम व ट्रेन 12210-09 काठगोदाम –कानपुर सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनों में कोच वृद्धि की गई है।दोनों ट्रेनों में दो अतिरिक्त एलएचबी 3 टीयर इकोनॉमी कोच जोड़ें जाएंगे।
रेलवे का कहना है कि ट्रेन 12208 में 13 सितंबर व ट्रेन नंबर 12207 में दो अतिरिक्त कोच 15 सितंबर से जुड़ेंगे।ट्रेन नंबर 12210 में 14 सितंबर व गाड़ी 12209 में दो अतिरिक्त कोच 15 सितंबर से जुड़ेंगे।
