कोलकत्ता जा रही स्लीपर कोच की सीटों के नीचे छिपाकर रखी पानी की बोतलें
बिक रहा चैलेंज ब्रांड का पैक्ड पानी
शनिवार की घटना,मुरादाबाद में चेकिंग टीम ने अनाधिकृत ब्रांड का पैक्ड पानी

राजेश भाटिया।हिन्द न्यूज लाइव।मुरादाबाद।
गरमी में पेयजल की जरुरत को देखते हुए अनाधिकृत ड्रिंकिंग वाटर (पीने के पानी) भी चोरी छिपे यात्रियों को बेचा जा रहा है।शनिवार को गुरुमुखी एक्स्प्रेस-12326 में मुरादाबाद की चेकिंग टीम ने बड़ी संख्याच में पीने का पानी पकड़ा। रेलवे की चेकिंग टीम ने छिपाकर ले जाया जा रहा 29 पेटी पीने का पानी को बरामद कर उसे जब्तु कर लिया।अनाधिकृत ब्रांड के पानी को वृंदावन केटरिंग कंपनी के एक विक्रेता को बेचते हुए पाया गया।विक्रेता के पास ब्रांड के पानी के बेचने के दस्ताावेज न होने से उसे जब्तय कर लिया गया। ट्रेनों में अनाधिकृत ब्रांड के पानी को बेचकर केटरिंग कंपनियां जमकर मुनाफा कमा रही है।ट्रेनों में रेल नीर व अन्य् ब्रांडेड पानी बेचने की अनुमति है।पर ज्यामदा मुनाफे के फेर में ट्रेनों में चोरी छिपे अनाधिकृत ब्रांड पीने का पानी बेचा जा रहा है।

शनिवार को अंब-अदौरा से कोलकत्ता जा रही गुरुमुखी एक्सप्रेस में अनाधिकृत ब्रांड की बिक्री की जा रही थी।डीआरएम विनीता श्रीवास्तछव व सीनियर डीसीएम महेश यादव के निर्देश पर यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं अधिकृत खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश है।इसी के चलते गाडि़यों में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
शनिवार को रेल प्रशासन ने सूचना के बाद गुरुमुखी एक्सप्रेस की चेकिंग की। वहां तैनात सीआईटी भावेश शर्मा, टीटीई अतुल सिंह व अश्लेश सिंह समेत अन्य स्टाफ ने ट्रेन के कोचों को खंगाला। जहां अनाधिकृत ब्रांड को पेयजल के कॉर्टन नजर आए। टीटीई अतुल सिंह ने सीटों के नीचे छिपाकर रखे पानी की पेटियां को बरामद कर लिया।
रेल प्रशासन का कहना है कि जांच के दौरान सामने आया कि मैसर्स वृंदावन केटरिंग कंपनी का विक्रेता अनाधिकृत ब्रांड बेच रहा था।इस दौरान उसे पकड़ा गया। वाणिज्य विभाग की टीम ने अनाधिकृत 29 पेटी पानी को जब्त कर लिया गया। पानी की पेटियों को लॉस्ट प्रापर्टी में जमा कराया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि “जांच में विक्रेता ब्रांड की ट्रेन में बिक्री का दस्तावेज दिखा नहीं पाया।इस पर नियमों के उल्लंडघन में विक्रेता के विरुद्ध अतिरिक्त किराया टिकट के माध्यम से 950 रुपये का जुर्माना वसूला गया।”
गुरुमुखी एक्सप्रेस 12326 में अनधिकृत ब्रांड का पैकेड् ड्रिंकिंग वाटर बेचते एक विक्रेता को पकड़ा। रेलवे ने अनाधिकृत ब्रांड पानी बेचने में जुर्माना लगाया। 29 कार्टन पानी जब्त कर लिया।
