भारत के तिरंगे के अपमान पर खफा हुए शिव सेना
राजेश भाटिया।हिन्दी न्यूज लाइव। मुरादाबाद।
रविवार को शिव सेना ने तिरंगे के अपमान पर अमेरिकी राष्ट्ररपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। और अमेरिका के झंडे जलाएं।

शहर में हनुमान मूर्ति तिराहे पर शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा की अगुआई में तिरंगे के अपमान से नाराज शिव सैनिक कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका और अमेरिका के झंडा जलाया। शिव सैनिकों ने ‘भारत माता की जय’ व ‘तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’, ट्रंप माफी मांगो’ आदि नारे लगाए। साथ ही अमेरिका ताना -शाही पर कड़ा विरोध जताया।

इस मौके पर पार्टी जिला प्रमुख ने कहा कि भारत सरकार को मैकडॉनल्ड’ से लेकर केएफसी,यूट्यूब, इंस्टाग्राम तक अमेरिका के सारे व्यवसाय ठप कर देने चाहिए। साथ ही स्वावलंबी बनने पर जोर दें।
प्रदर्शन में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा,कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, राजीव राठौर, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर,आकाश सिंह, जीतू, तेजपाल, राजपाल, राहुल,जितेंद्र पासी,मयंक सैनी, विक्की कश्यप,अशोक सैनी, अर्पित,दीपक,राहुल, लक्ष्मण आदि कार्यकर्ता रहे।
अमेरिका में तिरंगे के अपमान का शिव सेना ने विरोध जताया। प्रदर्शन कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला भी फूंका
तेजी से बढ़ती Hind Live News में समाचार और विज्ञापनों के लिए संपादक राजेश भाटिया से 94122-36999 पर संपर्क करें
0
