बंगाल,पूर्वांचल के लिए चलेंगीं तीन स्पेशल ट्रेनें
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।दिवाली,छठ पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ के नियंत्रण के लिए रेलवे में स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी होने लगी है। योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता समेत तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन अक्टूबर से शुरू होगा।
रेल मुख्यालय ने ट्रेनों के शेड्यूल जारी कर दिया है। रेल मंडल में योगनगरी से चलने वाली फेस्टिवल 04316- 15 ट्रेन का संचालन 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक होगा।इसी तरह अमृतसर से कोलकाता 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। रेलवे बरेली-अमृतसर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर से 26 नवंबर तक होगा।-
असुविधा
19 को मेगा ब्लॉक, पंजाब मेल समेत चार ट्रेनें प्रभावित
मुरादाबाद। रायबरेली-गंगागंज के बीच लेवल क्रासिंग गेट 151-152 पर मरम्मत कार्य के चलते 19 सितंबर को छह घंटे का ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते मुरादाबाद रूट की चार ट्रेनों पर असर पड़ेगा। मरम्मत कार्य के लिए छह घंटे का ब्लॉक मंजूर हुआ।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार पंजाब मेल 13005 और वाराणसी से देहरादून 15119 ट्रेनें 150 मिनट की देरी से रवाना होगी।इसी तरह अर्चना एक्सप्रेस 12355 ट्रेन जम्मू के लिए पटना से 50 मिनट और पंजाब मेल 13006 अमृतसर से 210 मिनट की देरी से रवाना होगी।
