16 सितंबर को न्यायिक कार्य न करने व हड़ताल के प्रस्ताव पारित
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की बैठक में कानपुर में सम्मेलन में प्रस्तावों पर चर्चा
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की कार्यकारिणी ने हर बुधवार न्यायिक कार्य न करने व हड़ताल का फैसला लिया। बैठक में कानपुर में प्रांतीय सम्मेलन में प्रस्ताव के समर्थन में मुरादाबाद के अधिवक्ताओं ने भी पारित प्रस्ताव पर सहमति दी।
प्रस्ताव पारित किया कि कोई अधिवक्ता बुधवार के दिन न्यायालय में कार्य करते हुए पाए जाने पर उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। बार एसोसिएशन के सदस्यों के लिए 4 जुलाई से लागू बार के नए संविधान की प्रति भी 50 रुपये के शुल्क में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया।
बार कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता व संचालन महासचिव सचिव कपिल गुप्ता ने किया। बैठक में महासचिव ने 10-11 सितंबर को कानपुर में प्रांतीय सम्मेलन पारित प्रस्तावों की जानकारी दी। बताया कि बार संघों को हड़ताल पर न जाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना को लेकर हर बुधवार को हड़ताल करने के प्रस्ताव से कार्यकारिणी को बताया।
धन्यवाद प्रस्ताव पारित– बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा प्रयागराज में अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख तक के कैशलैस मुक्त इलाज की घोषणा के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन,कोषाध्यक्ष अजय बंसल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत चौहान,सचिन शर्मा,संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी,रमा पांडे व कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार गौतम,कैलाश सिंह,जाबिर हुसैन,फिरोज आलम, सचिन कुमार,पंकज शर्मा,सुनील कुमार सक्सेना रहे।
