प्रार्थना सभाओं में गूजेंगें सड़क सुरक्षा जागरुकता के नियम
बच्चों में हेलमेट पहनने, नियमों के पालन आदत को विकसित करना उद्देश्य
यातायात नियमों के उल्लंघन में मंडल में 1335 ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए लगातार प्रयास हो रहे है।मंडलायुक्त संगीता सिंह ने स्कूलों में बच्चों से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता पर जोर दिया।
मंडल में मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत विद्यालयों में सड़क सुरक्षा गतिविधियां संचालित होंगी।विद्यालयों में होने वाली प्रार्थना सभा में विशेषकर छात्र छात्राएं सड़क सुरक्षा जागरुकता का नियम जानेंगी। कहा कि बच्चों में शुरू से यातायात नियम पालन की आदत विकसित हो।
मंगलवार को पहली मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कमिश्नर संगीता सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाई। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता पर जोर दिया। विशेषकर स्कू्ली बच्चों के यातायात नियमों की अनदेखी के चलते मंडल भर में मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 कार्यक्रम चलेगा।
विद्यालयों में जागरुकता के कार्यक्रम संचालित होगा। जिसमें सड़क सुरक्षा संबंधी गतिविधियां संचालित होगी। प्रार्थना सभा में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। उनमें इसके तहत हेलमेट पहनने,सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता व यातायात नियम पालन करने की आदत विकसित की जाएगी।
मंडलायुक्त ने साथ ही पुलिस,शिक्षा,परिवहन विभागों में आपसी तालमेल से स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाने को भी कहा।विद्यालयों,महाविद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब भी सक्रिय होंगे।
ई रिक्शा पर प्रभावी नियंत्रण
मंडलीय बैठक में ई-रिक्शा संचालन पर नियंत्रण का बिन्दु भी उठा।विशेषकर नेशनल हाइवे पर ई-रिक्शा के संचालन व माल ढो रहे ई-रिक्शाओं पर शिकंजा कसने के आदेश दिए गए।
बैठक के दौरान कमिश्नर ने मंडल में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, सड़क सुरक्षा के उपाय,सेफ्टी ऑडिट,ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, सोलैटियम योजना के लंबित प्रकरणों तथा ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन-निरस्त की कार्रवाई की समीक्षा की गई। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों को अपनी इसे गंभीरता से लेकर दुर्घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।
विभाग की कार्रवाई –
बैठक में परिवहन विभाग ने यातायात नियमों के उल्लंघन में हुईं कार्यवाही का ब्योरा भी रखा। बताया कि मंडल भर में जनवरी से अगस्त तक यातायात नियम उल्लंघन में 1335 डीएल निलंबित व निरस्त भी किए गए है।
बैठक में मंडलायुक्त,आरटीओ(प्रशासन) राजेश सिंह, आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज,एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार, लोनिवि समेत संबंधित सभी विभागों के अधिकारी रहें।
