दिल्ली रूट पर सफर से पहले जान लें ट्रेनों की स्थिति
देरी से चलेगी श्रमजीवी, सदभावना समेत आधा दर्जन ट्रेनें
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।गाजियाबाद यार्ड में विद्युत संपर्क तार बदलने का असर रेल यातायात पर पड़ेगा।रेलवे ने इसके लिए मेगा ब्लॉक के चलते 11 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन तीन दिन रहेंगी। जबकि दो ट्रेनों को डायवर्ट और छह ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया गाजियाबाद यार्ड में होने वाले वर्क का असर मुरादाबाद रुट की ट्रेनों पर पड़ेगा।बरेली-दिल्ली पैसेंजर 54075 ट्रेन 16,18 व 20 सितंबर तक रद्द रहेगी। 54076 ट्रेन 17,19 व 21 को भी नहीं चलेगी।इसके अलावा हावड़ा-आनंद विहार 13065 और लौकहा बाजार-आनंद विहार भी इस दौरान लक्सर,रूड़की के रास्ते गाजियाबाद जाएंगी।
जबकि तीन घंटे के ब्लॉक में अप दिशा की श्रमजीवी,रानीखेत, अयोध्या कैंट,सदभावना ट्रेनों को देरी व मार्ग में नियंत्रित करके संचालित किया जाएगा।
रेल प्रशासन का कहना है कि यात्री सफर से पहले संबंधित ट्रेनों के संचालन की स्थिति की भी जानकारी कर लें।
