गाजियाबाद में प्लेटफार्म पर रेललाइन व स्लीपर बदलने और मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।गाजियाबाद में होने वाले रेल लाइन,स्लीपर की मरम्मत कार्य के लिए दस दिन का मेगा ब्लॉक लिया गया है।इसका असर गाजियाबाद दिल्ली व मुरादाबाद की गाड़ियों पर पड़ेगा।इसी क्रम में मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच संचालित मेमू ट्रेन का संचालन रोका गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि गाजियाबाद में प्लेटफार्म नंबर 4 पर रेल सुधार और मरम्मत कार्य कराया जाएगा।इसके लिए दस दिन का मेगा ब्लॉक लिया गया है।प्लेटफार्म पर पुरानी रेल पटरी और स्लीपर बदलने का काम होगा।ब्लॉक के चलते 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेन मेमू 64553-54 का संचालन नहीं होगा।
मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन से नौकरी पेशा, दैनिक मजदूर समेत आसपास के यात्री आते जाते हैं।ट्रेन रद्द होने से इन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
