मुहावरे,कविता पाठ,फेस पेंटिंग, स्लोगन के जरिए दिखाई प्रतिभा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। हिन्दी दिवस पर गांव रसूलपुर नगली के बच्चों ने बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि दिवस पर हिन्दी से सम्मान का भावनात्मक संदेश भी दिया।तन मन से मासूमों ने फेस पेंटिंग,स्लोगन, कविता पाठ कर हिन्दी के प्रति प्रेम और सम्मान का संदेश दिया।
सोमवार को मूंढापांडे विकास खंड में स्थित प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नगली में हिंदी दिवस को उत्साह, रचनात्मकता व विविध गतिविधियों के साथ दर्शाया। छात्र-छात्राओं ने मुहावरें, कविता पाठ, स्लोगन व फेस पेंटिंग से हिंदी भाषा के प्रति प्रेम का संदेश दिया।बच्चों ने हिंदी के प्रसिद्ध मुहावरों का प्रयोग कर संवाद प्रस्तुत किए।विद्यार्थियों ने मुहावरों के अर्थ बताए और उसे अपने दैनिक जीवन व पढ़ाई से जोड़कर समझाया।

बच्चों ने हिंदी भाषा की महत्ता,सुंदरता व मिठास पर आधारित कविताएं सुनाईं। बच्चों ने चेहरे पर हिंदी वर्णमाला के अक्षरों की फेस पेंटिंग की। हाथों में हिंदी प्रेम से जुड़े स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर मानव श्रृंखला बनाई।बच्चों ने “हिंदी हमारे दिल में है”,“हिंदी हमारी शान है” जैसे संदेशों से हिंदी भाषा के सम्मान का संदेश दिया।

प्रधानाध्यापक डॉ. हरनन्दन प्रसाद ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का जरिया नहीं बल्कि हमारी संस्कृति,परंपरा व भावनाओं से जुड़ी भाषा है।बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से हिंदी से जोड़ने से उनके पठन,लेखन व अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है। कार्यक्रम में गतिविधियों के दौरान शिक्षक जोगेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह,विकास कुमार एवं प्रमोद ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
