मुरादाबाद में भी दिल्ली जैसी आग की भीषण घटना
आग की चपेट में आईं फैक्ट्री आग पर काबू पाने में जुटीं कई दमकलें
पुलिस ने फैक्ट्री से लोगों को सुरक्षित निकाला
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।सोमवार को दिल्ली जैसी आग की घटना से मुरादाबाद में भी हड़कंप मच गया।हाईवे पर काशीपुर तिराहे पर स्थित R.H Export फैक्ट्री भीषण आग की चपेट में आ गई।आग लगने का कारण फिलहाल शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की आग की विकराल लपटें और धुएं का गुबार देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत फैक्ट्री में फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू हो गए। आग का विकराल रूप देखकर तमाम लोग भी सहम गए।आग लगने का अभी कारण साफ नहीं हो सका।कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।
आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।आग के विकराल रूप पर काबू पाने के दमकल विभाग की 14 गाड़ियां पहुंची थी।हालांकि आग लगने से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
