नगर निगम चलाएगा 156 घंटे स्वच्छता का विशेष अभियान
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर नगर निगम ने स्वच्छता के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली। नगर आयुक्त और महापौर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।लोगों से स्वच्छता में भागीदारी की अपील भी की।पंचायत भवन पर रैली का समापन हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए कर्मियों को सम्मानित किया गया।
गुरुवार को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल व महापौर विनोद अग्रवाल ने राष्ट्रीय चौक से सेवा कलश स्थापित कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।इस दौरान विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ स्वच्छता,सेवा व जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

शासन के निर्देशानुसार नगर निगम की ओर से शहर में 156 घंटे का विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने,सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को विशेष गतिविधियां आयोजित होगी।
निगम प्रशासन ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकारी मशीनरी की नहीं बल्कि आमजन की भी है।अभियान को सफलता के लिए जन भागीदारी जरूरी है।सेवा कलश की स्थापना के साथ शुरू अभियान लगातार जारी रहेगा।

उद्देश्य यह कि शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ ही लोगों में स्वच्छता व शहर के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना है।कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह,मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन व तमाम अधिकारी व कर्मी रहें।
