लखनऊ-शाहजहांपुर समेत चार ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट, 22 डायवर्ट
त्योहार से पहले लखनऊ सफर में मुश्किलें बढ़ेंगी
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।लखनऊ में काँनकोर्स निर्माण का असर रेल यातायात पर असर पड़ेगा।लखनऊ में प्लेटफार्म एक और 2-3 पर निर्माण कार्य से मुरादाबाद रुट की ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
मंडल की लखनऊ-शाहजहांपुर व लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट की गई है।रेल प्रशासन कार्य पूरा होने तक ट्रेनों को आलम नगर से चलाएगा जबकि काशी, नौचंदी समेत 22 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेगी।ट्रेनें आलमनगर,ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेठिया होकर चलेंगी।
इसके अलावा मंडल में रोजा-लखनऊ रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है।इसके चलते वंदे भारत समेत तीन ट्रेनों को रास्ते में तीस मिनट के नियंत्रण से चलाया जाएगा।
अगले एक महीने तक मुरादाबाद-लखनऊ का सफर दुश्वारियों भरा होगा।लखनऊ में कॉनकोर्स निर्माण से प्लेटफार्म एक से तीन तक संचालन बाधित रहेगा। ब्लॉक से 16 सितंबर से 12 अक्तूबर ट्रेन संचालन में बदलाव हुआ है।इससे 26 ट्रेनें प्रभावित रहेगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि लखनऊ में निर्माण कार्य के चलते यातायात प्रभावित रहेगा।लखनऊ से शाहजहांपुर व बालामऊ के बीच चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रुप से रद़ किया गया है।सभी ट्रेनें आलमनगर से संचालित होगी। इसके अलावा मुरादाबाद रुट की अन्यद 22 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।ट्रेनें लखनऊ की बजाय आलमनगर-उतरेठिया होकर चलेगी।
यें ट्रेनें डायवर्ट-
बरेली-प्रयागराज संगम,नौचंदी,त्रिवेणी,उपासना,आनंद विहार – दानापुर,हरिहर एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ और योगनगरी-प्रयाग राज एक्सप्रेस।
रोजा–लखनऊ रेलखंड में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए ब्लॉक
मुरादाबाद। रोजा-लखनऊ रेलखंड में पं. रामप्रसाद बिस्मिल, कहेलिया, एंगवाँ व आंझी शाहाबाद ट्रैक अनुरक्षण कार्य होगा।इसके लिए 17 सितंबर से 12 अक्तूबर तक 24 दिनों का ब्लॉक लिया गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार18 सितंबर से अलग-अलग दिवसों में वंदे भारत 22490, राज्यरानी एक्सप्रेस 22454 और आनंद विहार से पुरुलिया एक्सवप्रेस-14022 को इस अवधि में रास्ते में आधा घंटे नियंत्रित कर संचालित की जाएगी।
