भाजपा जिला कार्यालय पर हुईं बैठक
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। बुधवार को भाजपा की जिला कार्यालय पार्टी की संगठनात्मक बैठक में बूथस्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर व मुख्य वक्त हरीश ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कहा कि संगठनात्मक कार्य व अभियानों को पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ सफल बनाएं। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की और पटका पहनाकर किया। इसके बाद संगठना को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं संग विस्तार से चर्चा की।
बैठक में मुख्य वक्ता हरीश ठाकुर ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं से बनती है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय,नियमित संपर्क और संवाद को अधिक प्रभावी बनाने को कहा।बैठक में अगले संगठनात्मक कार्यक्रम,अभियानों,बूथ स्तर की गतिविधि व कार्यकर्ताओं में समन्वय पर भी चर्चा की।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भी बोले।
इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह,सुरेश सैनी,पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, अजय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका के अलावा नवीन चौधरी,आदित्य,ओमपाल सैनी, गजेंद्र चौधरी,चकित चौधरी,मयूर भाटिया, डॉ. यशवीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व मोर्चा व प्रकोष्ठ के के अध्यक्ष व कार्यकर्ता रहें।
