बुधवार को गोद सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल ने गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने बुधवार को जिले में गोवंशों का जाएजा लिया।गो आश्रय स्थलों पर गोवंश पशुओं की स्थिति,चारा और साफ सफाई समेत व्यवस्थाओं का जांचा।
निरीक्षण की शुरुआत आयोग के सदस्य ने गो-पूजन से की। इसके बाद सदस्य ने संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसा,हरा चारा,पशु आहार व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था को देखा। गोवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्था व होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए लगने वाले टीकाकरण अभियान की जानकारी ली।टीकाकरण संबंधी अभिलेखों का सत्यापन भी किया।
दौरे के दौरान अस्थाई गो आश्रय स्थल कुंदरकी में बचल भूड़ और बिलारी में कान्हा गोशाला का निरीक्षण कर वहां संरक्षित गोवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्थाएं भी जांचीं।

Oplus_16908288
आयोग सदस्य ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गोशाला में चलाए जा रहे साफ सफाई अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान भी किया। इस दौरान गोशाला परिसर में कराए जा रहे खड़ंजा,नाली समेत अन्य निर्माण कार्यों का भी देखा।सदस्य ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो।
उन्होंने गोवंश की सुविधा एवं आवश्यकताओं के मद्देनजर गोशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।आयोग सदस्य व नगर पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह की ओर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार यादव,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अमरीश पाठक,पशुधन प्रसार अधिकारी नीलमणि, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रजनी समेत अधिकारी रहे।
