तत्कालीन नगर आयुक्त व बागपत के डीएम दिव्यांशु पटेल भी मौजूद
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। गुरुवार को मुरादाबाद में नए नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने कार्यभार संभाल लिया।तत्कालीन नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने नए नगर आयुक्त को कार्यभार सौंपा।दिव्यांशु पटेल अब बागपत के डीएम बनाए गए हैं।उन्होंने बुधवार को डीएम का चार्ज लिया।

मुरादाबाद में नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक आईएएस ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।गुरुवार को तत्कालीन आईएएस नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल (डीएम बागपत) भी उपस्थित रहे।इस दौरान पीली कोठी कैंप कार्यालय पर पहले से मौजूद नगर निगम अधिकारियों ने उन्हें बुकें देकर स्वागत व अभिनंदन किया।
हाल ही में शासन स्तर प्रशासनिक फेरबदल के बीच हिमांशु कौशिक को नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।इससे पहले वह उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन (UPEC) के प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में कार्यरत थे।

बाद में टाउनहॉल में नगर निगम कार्यालय पर तत्कालीन नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।इस मौके पर तमाम ने निगम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
