डीआरटी,आर्थिक अपराध न्यायालय विशेष CJM और न्यायालय स्थापित की जाएं
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद में कई अदालतों की स्थापित होने की संभावनाएं बढ़ गई है। मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन न्यायालय के गठन का मुद्दा उठाया। बार पदाधिकारियों ने गुरुवार को इलाहाबाद में माननीय न्यायमूर्ति चन्द्रधारी सिंह से मिले और विभिन्न न्यायालयों की स्थापना की पुरजोर मांग की। प्रशासनिक न्यायाधीश ने मांग पत्र पर सहानुभूति जताई है।
मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व महासचिव कपिल गुप्ता ने इलाहाबाद में प्रशासनिक न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति चन्द्रधारी सिंह से भेंट की बार एसोसिएशन ने वादकारियों के हितों के मद्देनजर मुरादाबाद में विभिन्न न्यायालयों की स्थापना की माँग की।अध्यक्ष व महासचिव ने न्यायमूर्ति को दिए गए ज्ञापन में DRT कोर्ट, CBI कोर्ट, आर्थिक अपराध न्यायालय विशेष CJM, आयकर और मंडल स्तरीय न्यायालयों की स्थापना की मांग की।
इस पर न्यायमूर्ति ने अपने स्तर से हरसंभव कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।इस दौरान बार प्रतिनिधिमंडल ने न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र,न्यायमूर्ति पद्म नारायण मिश्रा,न्यायमूर्ति हरवीर सिंह से भी मुलाकात की और वादकारी व अधिवक्ताओं की समस्याओं से भी अवगत कराया।
प्रतिनिधि मंडल में बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता के महासचिव कपिल गुप्ता के अलावा भारत गर्ग समेत अन्य अधिवक्ता भी शामिल रहे।
