यूपीआई पर संगठन ने विरोध का बिगुल फूंका
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। यूपीआई UPI से जुड़े मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) का विरोध व्यापक रूप लेने लगा है। गुरुवार को शिव सेना ने यूपीआई का विरोध जताते हुए बिगुल फूंका।इसके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है।
शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में स्टेशन रोड के व्यापारियों के संग यूपीआई से टैक्स हटाओ यूपीआई वापस लो, यूपीआई से टैक्स हटाओ, व्यापारियों को बचाओ अभियान की शुरुआत की। विरोध जताते हुए यूपीआई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया।

संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी चौक से व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और हस्ताक्षर कराए। शिव सेना नेता व कार्यकर्ता स्टेशन रोड,बुध बाजार,टाउन हॉल,ताड़ीखाना आदि से होते हुए हस्ताक्षर अभियान करके व्यापारियों के हित में बिगुल फूंका।
संगठन के जिला प्रमुख ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान पूरे जिले में सघन रूप से चलाया जाएगा। कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारियों से मिलकर प्रत्येक तहसील में व्यापारियों के हित में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। यूपीआई से टैक्स वापस को लेकर शिवसेना व्यापारियों के हितों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोरा, कमल सिंह, शिबु पांडे,अरुण ठाकुर,उमेश ठाकुर, आकाश,मयंक सैनी, विक्की कश्यप, सुरेश सैनी, हर्ष सिंह, अंकित,उमेश भाटिया,राजन आनंद, पवन रोहिल्ला,योगेश,मनी आनंद, गौरव रस्तोगी राजू वर्मा आदि ने भाग लिया।
