12 घंटे की बारिश,शहर से नेशनल हाईवे तक पानी-पानी
जल निकासी न होने से बढ़ी परेशानी, जलभराव से सड़कों पर गड्ढों ने बढ़ाई चिंता
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।12 घंटे से भी ज्यादा रिकार्ड तोड़ बारिश से ‘सेटर-डे’ हैवी ‘रेनी-डे’ बन गया। रात से हो रही बारिश से पूरे दिन शहर भर में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
शुक्रवार रात से जारी बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया। महानगर की पॉश कालोनियों की गलियां व मुख्य मार्ग पूरी तरह से जलमग्न होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।हालांकि प्रशासन ने कक्षा एक से 12 तक की छुट्टी से जरुर बच्चों को राहत रहीं लेकिन सुबह सवेरे काम पर जाने वाले लोगों को जरुर जलभराव से जूझना पड़ा।
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने 12 वीं तक कक्षाओं में छुट्टी घोषित की गई। का ऐलान कर दिया था। बारिश से नेशनल हाइवे पर भी बारिश से राहगीरों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।क्षतिग्रस्त सड़कों पर वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई।दुपहिया वाहन चालकों को सावधानी बरत कर चलना पड़ा।

इन क्षेत्रों में भरा पानी
बुध बाजार,जीएमडी रोड,जेल के पीछे,लाइनपार,एकता कॉलोनी, पॉश कालोनी रामगंगा विहार,आवंतिका कॉलोनी, डेहरिया,पीरगैब, तहसील स्कूल, नई बस्ती, लाल मस्जिद रोड, कांठ की पुलिया,झब्बू का नाला,बुद्धि विहार,आशियाना और दीनदयाल नगर तक कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरा रहा।
जल निकासी के लिए उतरा नगर निगम का अमला
शनिवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जलनिकासी के लिए नगर निगम की टीमें सतर्क हो गई।बारिश के बीच नगर आयुक्तर हिमांशु कौशिक ने खुद मुआयने के लिए सड़कों पर उतरे और बारीकी से जाएजा लिया।इसके साथ ही अन्य अधिकारी व कर्मचारी जलभराव से निजात में जुटे रहे। निगम की QRT,सफाई कर्मियों और अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों, पुलियों व नालों की निगरानी की।अवरोध से पानी भरा तो टीमों ने मौके पर पहुँचकर सफाई की।इससे जल जमाव में राहत मिली।
अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार,आशुतोष राय व अजीत कुमार सिंह,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त रामवीर सिंह व विशाल सिंह व संयुक्त नगर आयुक्त निशा मिश्रा समेत निगम के सफाई निरीक्षक व कर्मियों ने अपने अपने क्षेत्रों में जल निकासी के लिए मुस्तैद रहे।
