जिला व शहर अध्यक्ष के नाम पर सवा माह बाद भी सस्पेंस
संगठन सृजन अभियान के दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक ने अध्यक्ष के दावेदारों के लिए थे इंटरव्यू
तब से अध्यक्षों के नामों की सूची पर अब मिल रही सिर्फ तारीखें
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के बाद संगठन की कमान को लेकर सस्पेंस चालीस दिन बाद भी कायम है।अभियान के दौरान दौरे पर आए छत्तीसगढ़ के सांसद व पर्यवेक्षक ने एक हफ्ते रुककर संगठन की थाह लीं।
इस दौरान जिला व शहर अध्यक्ष पद के दावेदारों के इंटरव्यू लिए संभावना जताई गई कि एक महीने के भीतर अध्यश के नाम घोषित हो जाएंगे। साथ ही अन्य संगठन संबंधी तैयारियों का काम शुरू हो जाएगा।बाद में एक सितंबर को आए वेस्ट यूपी के सह प्रभारी संजीव आर्य ने एक हफ्ते में संगठन पर निर्णय आने की बात कहीं।अब तीसरी बार 25 सितंबर को अध्यक्षों के नामों की सूची जारी होने की संभावना भी नाकाम रहीं।
यूपी में सियासी सूखे को खत्म करने के लिए संगठन को मजबूती देने में जुटी कांग्रेस में संगठन की कमान सौंपने पर हाईकमान के निर्णय का इंतजार है।पर्यवेक्षक मोहन मरकाम ने मुरादाबाद में जिला-शहर अध्यक्ष के लिए दावेदार नेताओं के इंटरव्यू किए थे।संगठन को लेकर जितनी गंभीरता मोहन मरकाम ने दिखाई थी।इससे कांग्रेस में नए बदलाव की आहट दिखीं पर जैसे जैसे समय बीत रहा, बदलाव की बात बेमानी हो रही है।
पर्यवेक्षक के 17 अगस्त को इंटरव्यू के बाद 10 सितंबर तक अध्यक्षों के नाम की सूची आने की उम्मीद थी।यह तिथि टलकर पहले 15 और अब 25 सितंबर बताई गई। पर यह मियाद भी गुजर गई।
सोमवार को कांग्रेस का प्रदर्शन
इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही कांग्रेस ने अब वोट चोरी के मुद़दे पर सीईसी व सरकार को घेरने की योजना बनाई है।सोमवार 28 सितंबर को कांग्रेसी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।इससे जिला-शहर अध्यक्ष के नाम पर जल्दी ऐलान की संभावनाएं भी टलती दिख रही है।
