पंजाब मेल 13005 में 20 सितंबर की घटना,अमृतसर जीआरपी में रिपोर्ट
टीटीई से मांगा जवाब,कल डीआरएम दफ्तर में तलब
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया। मुरादाबाद।

मुरादाबाद के टीटीई रवि मीणा पर ड्यूटी के दौरान महिला यात्री से छेड़खानी का आरोप है। पंजाब मेल में हुईं घटना में महिला की ओर से अमृतसर जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुरादाबाद रेल प्रशासन ने टीटीई से जवाब तलब के लिए मंडल मुख्यालय तलब किया है।
अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल 13005 ट्रेन में ड्यूटी के दौरान टीटीई रवि मीणा पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान रेलवे पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करनी चाही। तो वह छुट्टी पर चला गया। घटना की जानकारी रेल अफसरों को दी गई। रिपोर्ट दर्ज के बाद रेल प्रशासन ने टीटीई से जवाब मांगा है।अब टीटीई को कल मुख्यालय में तलब किया गया है।
विभागीय जानकारों का कहना है कि मामले में बचाव के लिए टीटीई छुट्टी पर चला गया। कल ही श्रमजीवी एक्सप्रेस में ड्यूटी की।अब सोमवार को डीआरएम दफ्तर में उसका पक्ष जाना जाएगा।
