सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार शाम आरोपियों को पकड़ा
आरोपियों से 26 हजार,मोबाइल,फर्जी एटीएम,आधार,सिम कार्ड समेत अन्य सामान भी बरामद
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। देश भर में निवेश के जरिए डिजिटल ठगी में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आंध्र प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के तेरह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों से 26 हजार रुपए,16 मोबाइल सिम कार्ड समेत सामान बरामद भी किया है। पकड़े गए आरोपियों में बरेली के पूर्व डिप्टी जेलर का पुत्र भी शामिल हैं।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार सिविल लाइंस पुलिस ने सोनकपुर ब्रिज के नीचे कार सवार तेरह लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह निवेश के नाम पर चार सालों से साइबर अपराध कर रहा था।इनमें उत्तराखंड के पांच, तीन मुरादाबाद,आंध्र प्रदेश का एक और अन्य जिलों के आरोपियों को पकड़ा गया है।
तलाशी के दौरान 26 हजार कैश,16 मोबाइल,53 सिम कार्ड,एक लैपटॉप,आईपैड,15 फर्जी एटीएम,15 फर्जी आधार कार्ड, तीन चेकबुक के अलावा दो चौपहिया वाहन भी कब्जे में लिए गए हैं।
पुलिस को आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग निवेश के नाम पर डिजिटल ठगी करते।आरोपियों में मुरादाबाद मझोला का दलवीर चौहान,खुशहालपुर का सुनित भटनागर, कटघर में देवापुर का आजम,आंध्र प्रदेश का श्रीनिवास लू, मध्य प्रदेश के सागर का विविध पटेरिया, उत्तराखंड का अरमान शाह,सतेन्द्र कुमार व राज कुमार समेत अन्य आरोपी धरे गए।
