अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक जुलूस- नारेबाजी,एसआईंआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप
पुलिस ने छीने पुतले,कांग्रेसियों ने स्लोगन में आग लगाई
प्रदर्शन से पुलिस पसीने-पसीने, सीईसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने को लेकर कांग्रेस व पुलिस में जमकर छीना- झपटी भी हुई। प्रदर्शनकारी सीईसी का पुतला जलाने को बेताब थे तो पुलिस रोकने पर आमादा।

विरोध के चलते कांग्रेस ने शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर जिला प्रशासन को ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने विशेष गहन परीक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
आंदोलन के चलते जिला- शहर कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए।बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के जुटने से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया।लिहाजा बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी डट गया।कांग्रेसी अंबेडकर पार्क से जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘ वोट चोर कहां मिलेगा,भाजपा के दफ्तर में’ जैसे नारे लगाए।

पुतले को लेकर पुलिस-कांग्रेसियों में जोर आजमाइश
लिस और कांग्रेसियों में सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने को लेकर कई बार छीना-झपटी हुईं। कांग्रेसी फूंकने के लिए कई पुतले लेकर आएं थे।पुतले छीनने के लिए पुलिस को अंबेडकर पार्क और कलेक्ट्रेट में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के स्लोगन में भी आग लगानी चाही पर पुलिस ने उसे छीना। इससे स्लोगन भी कई जगहों से फट गया। कांग्रेसियों का कहना है कि पुतले पुलिस ने छीन लिए लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त के स्लोगन जलाए गए।
जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने आरोप लगाया कि पिछले हुए बिहार,बंगाल में वोट चोरी गई।अब यूपी समेत अन्य राज्यों में होने वाले विस चुनावों में वोट चोरी का अंदेशा है।एसआईंआर प्रक्रिया में सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाएं जाने की मांग की।

प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद,अजय सारस्वत सोनी, पूर्व शहर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा,पूर्व विधायक फूल कुंवर,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता,प्रवक्ता सुधीर पाठक, अशरफ अली,विवेक अग्रवाल,शिवराज गुर्जर,असद मौलाई, नजाकत ठेकेदार,पार्षद नदीम अंसारी,मौअज्जम अली,शमशेर अली,रेहान,कमर सलीम के अलावा भयंकर सिंह,अरविंद चौधरी, मुशाहिद चौधरी, मोहम्मद अब्बास, सुखविंदर सिंह,राजेश पाल, महबूब अली,बब्बन खां, दानिश कुरैशी समेत अन्य कांग्रेसी रहे
