भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने उठाई मांग, सीएम के नाम ज्ञापन भी डीएम को सौंपा
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद में रिकार्ड बारिश से किसानों की खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में कई स्थानों पर दो से तीन फीट तक पानी भरने से कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल पानी में डूबने से बर्बाद हो गई है।
सोमवार को इसे लेकर भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।मांग की कि किसानों की बारिश के कारण बर्बाद हुईं फसल का उचित मुआवजा दिया जाए।
एडवोकेट मनोज गुप्ता ने कहा कि किसानों ने अर्से पहले धान की फसल तैयार की थी। फसल जब कटाई को के तैयार थी तभी भारी बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में जल भराव से धान की फसल सड़ने और खराब होने के कगार पर है।कहा कि किसान की मेहनत खेत में खड़ी फसल के साथ जुड़ी होती है और फसल का नुकसान का असर परिवार की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालता है।
भाजपा नेता ने मांग कि राजस्व व कृषि विभाग की संयुक्त टीमें प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल स्थलीय सर्वे हो।अति वृष्टि से बर्बाद धान की फसल का पारदर्शी आंकलन कर किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाएं।सरकार से मांग की कि किसानों के हित में विशेष राहत पैकेज की भी व्यवस्था हो।
