आलमनगर में ट्रेन 15119 के लोको पायलट-वेंडर की मारपीट, लोको पायलट के घायल से गुस्साए रेलकर्मी
घटना ने तूल पकड़ा,रोजा में रेलकर्मियों ने वेंडरों की पिटाई की जीआरपी-आरपीएफ ने संभाले हालात


राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
रविवार को जनता एक्सप्रेस में हुए हंगामे से यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहा। इसी के चलते ट्रेन मुरादाबाद में ढाई घंटे की देरी से पहुंची।
रविवार शाम पांच बजे आलमनगर में ट्रेन के लोको पायलट से वेंडर से मारपीट के बाद गुस्साए रेल कर्मियों ने ट्रेन के वेंडरों को पीटा सबसे ज्यादा हंगामा रोजा में हुआ। जीआरपी व आरपीएफ की मौजूदगी से हालातों पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस दौरान यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

बनारस से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट राजेन्द्र कुमार व वेंडर में विवाद के बाद मारपीट हो गई।लोको पायलट राजेन्द्र कुमार घायल होने की सूचना ने तूल पकड़ लिया।नाराज रेल कर्मियों ने रोजा में हंगामा किया।बड़ी संख्या में जुटे रेलकर्मियों के निशाने पर ट्रेन में वेंडर पर रहे। रेलकर्मियों ने ट्रेन के ब्रेकयान समेत कई डिब्बों में घुसकर वेंडरों को उतार लिया।इस दौरान कुछ वेंडरों के साथ मारपीट की गई। रोजा में हंगामे को रोकने के लिए जीआरपी -आरपीएफ जुटी रहीं।


हंगामे की आशंका के चलते रेलवे पुलिस ने आसपास स्टेेशनों से फोर्स बुला लिया गया।रोजा के अलावा हरदोई, बालामऊ स्टेेशनों पर हंगामे से अफरा तफरी मची रही।इस दौरान यात्रियों में दहशत रहीं।कोचों व दरवाजे बंद कर बैठे रहे। हंगामे व मारपीट के बाद जनता एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी से आई।हालांकि आरपीएफ ने किसी भी वेंडर से मारपीट से इंकार किया है।
