विवि का 97 प्रतिशत निर्माण पूरा, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद के डीएम अनुनय झा ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में निर्माणधीन कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने निर्माण कार्य को परखा और सभी ब्लाँकों के निर्माण की बारीकी से समीक्षा भी की।
इस दौरान विश्वविद्यालय निर्माण कार्य 97 प्रतिशत पूरा होने की जानकारी दी।डीएम ने निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण कायम करने को कहा।साथ ही खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
शनिवार को डीएम,एसएसपी सतपाल अंतिल व सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी विवि पहुंचे और निर्माण कार्यो को देखा।डीएम ने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर का जाएजा लिया। इस दौरान एकेडमिक ब्लॉक,एडमिन ब्लॉक व अन्य भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति को बारीकी से परखा।
इस दौरान डीएम ने विवि भवनों में शेष व चिन्हित कमियों को भी देखा। निरीक्षण के दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता,भवन खंड को निर्देश दिए कि सभी खामियों को समय से तत्काल दूर कर लिया जाए।

कहा कि बाकी बचे निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। ताकि भवनों को समयबद्ध तरीके से हस्तांतरित किया जा सकें।
विवि परिसर के विभिन्न भवन,व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की भी विस्तार से जानकारी लीं।ज्ञडीएम ने संबंधित अधिकारियों को अवशेष कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि विवि भवन का 97 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
